-छठ पर्व संध्या अध्र्य की परमार्थ निकेतन से शुभकामनायें
-विदेशी साधकों ने भी जाना छठ पर्व का महत्व

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं वृतियों को छठ पर्व संध्या अघ्र्य की हार्दिक शुभकामनाएँ! यह पावन पर्व सूर्यदेव और माँ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत प्रतीक है। जब भक्त जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अघ्र्य अर्पित करते हैं, तो यह केवल पूजा नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ एक जीवंत संवाद होता है। यह भगवान सूर्य के प्रकाश, जल की पवित्रता और वायु की ऊर्जा को नमन करने का सुंदर अवसर। छठ केवल व्रत नहीं, बल्कि संयम, शुचिता और समर्पण की साधना है।
परमार्थ निकेतन में विश्व के अनेक देशों से आये विदेशी पर्यटकों ने छठ महापर्व के आध्यात्मिक और पर्यावरणीय महत्व के बारे में स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के साथ सत्संग के माध्यम से जानकारी प्राप्त की।
स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं, यह प्रकृति, पंचतत्व और परमात्मा के प्रति कृतज्ञता की सुन्दर अभिव्यक्ति है। जो याद दिलाता है कि सूर्य केवल प्रकाश का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। जब भक्त जल में खड़े होकर सूर्य को नमन करते हैं, ता प्रकृति व पंचतत्वों के साथ सीधे संवाद कर रहे होते हैं, धन्यवाद दे रहे होते हैं कि हमें जीवन दिया, अन्न दिया, ऊर्जा दी।
स्वामी जी ने बताया कि छठ पर्व भारत की उस सनातन चेतना का जीवंत उदाहरण है जहाँ मनुष्य प्रकृति से जुड़कर ही ईश्वर की अनुभूति करता है। आज जब दुनिया पर्यावरण संकट से जूझ रही है, तब छठ का संदेश और भी प्रासंगिक हो जाता है, सूर्य, जल, वायु, भूमि और आकाश का सम्मान ही पृथ्वी के अस्तित्व की सुरक्षा है।
स्वामी जी ने कहा कि छठ का सच्चा अर्थ केवल उपवास या नियम नहीं, बल्कि “उपासना” अर्थात् अपने भीतर के सूर्य को जगाना है। जब हम बाहरी सूर्य को प्रणाम करते हैं, तब भीतर का अंधकार भी मिटता है। यह पर्व हमें संयम, शुचिता, और समर्पण सिखाता है।
साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा कि आज विश्व को सबसे अधिक आवश्यकता है सस्टेनेबिलिटी विद स्पिरिचुअलिटी की, ऐसा जीवन जो प्रकृति से प्रेम करे और उसे उपभोग की वस्तु नहीं, बल्कि माता के रूप में देखे। छठ पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और संरक्षण का उत्सव है।
जर्मनी से आई मारिया ने कहा, यह अद्भुत है कि यहाँ लोग प्रकृति को ईश्वर के रूप में पूजते हैं। जब सब मिलकर सूर्य को प्रणाम करते हैं, तो लगता है जैसे समूची सृष्टि एक साथ प्रार्थना कर रही हो।
अमेरिका से आए डेविड ने कहा, हमने बहुत से धार्मिक उत्सव देखे, पर ऐसा पर्व नहीं जहाँ जल, वायु और प्रकाश के प्रति इतनी गहरी कृतज्ञता हो। यह पर्यावरण और आध्यात्मिकता दोनों का अनोखा संगम है।”
परमार्थ निकेतन में आज छठ पर्व संध्या अध्र्य के अवसर पर आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में देश-विदेश से आये भक्तों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एकता, शांति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विश्व के देशों से आये स्माल्को केसेनिया, सोकोलोवा एकातेरिना, पोपोविच तातियाना, इवान्युक मार्गरिता, कुर्जेनकोवा एकातेरिना, पांतेलीएवा ओल्गा, पोपोव तात्याना, कामारोउस्काया एलेना, ग्लादिशेवा इरीना, नागोवित्सिना इरीना, तातियाना मराहोव्सकाया और अन्य देशी विदेशी साधक उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *