*मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 14.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मंदिरों के सौन्दर्यीकरण, सड़क निर्माण, ब्यू प्वांइट, मिनी स्टेडियम निर्माण, हैण्डपम्प, खेल मैदान के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के मरम्मत कार्यों के लिए ₹14.68 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत चौमेल पुलहिंडोला में मिनी स्टेडियम तथा मूलाकोट पार्टी, ईजड़ा में खेल मैदान के निर्माण किये जाने हेतु ₹1.85 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न सीसी मार्ग एवं इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण हेतु ₹2.49 करोड, जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत लीती से मां होकरा मंदिर तक ट्रैक रूट एवं व्यू प्वाइंट के निर्माण हेतु ₹88.79 लाख तथा जनपद देहरादून के डोईवाला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वन विभाग थानों रेंज के अंतर्गत अरले वाली जॉलीग्रांट सैंज चौकी से जुड्डी गांव होते हुए कालूवाला को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण किये जाने हेतु ₹98.75 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड जजेस एसोसिएशन के बेनवोलेट फंड हेतु ₹2.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹1.00 करोड़ की धनराशि जारी किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 300 हैंडपंप स्थापित किए जाने हेतु ₹86.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा टिहरी जनपद के विधानसभा क्षेत्र टिहरी के अंतर्गत मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्य हेतु ₹39.84 लाख की स्वीकृति तथा नई टिहरी में बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹2.98 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹1.00 करोड़ की धनराशि जारी किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत हुण्डेश्वर महादेव मंदिर में ध्यान केंद्रों के निर्माण हेतु ₹82.62 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद बागेश्वर के कपकोट विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹1.60 करोड़ तथा जनपद चम्पावत के हिंग्लादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹48.41 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹49.34 लाख, पर्यटक स्थल मणकेश्वर सिद्ध महादेव में पर्यटक स्थल विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹70.00 लाख तथा डीडीहाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हड़खोला स्थित घटयूड़िया मंदिर के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹81.10 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत किद्दू‌वाला, तुनवाला, नालापानी, अपर तुनवाला-प्रथम नेहरूग्राम, धर्मपुर, ननूरखेडा, सौड़ा, सरस्वती विहार, रांझावाला ढांग प्राथमिक विद्यालयों का मरम्मत का कार्य एवं गुजराड़ा, माजरी माफी, मालदेवता, रायपुर, मिंयावाला व श्री गुरूरामराय पब्लिक स्कूल, नेहरूग्राम माध्यमिक जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों का पुनर्निमाण का कार्य तथा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, रायपुर की बिल्डिंग एवं छात्रावास की मरम्मत का कार्य किये जाने हेतु ₹28.18 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *