*मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सडक सुधारीकरण कार्यो के साथ ही विभिन्न स्थानीय निकायों के तहत किये जाने वाले विकास कार्यो, जल उपचार संयत्रों की स्थापना, ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक निर्माण आदि के लिये कुल 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के अन्तर्गत मोरनौला जैती मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 4.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 पर कोठगोदाम बाईपास मोटर रोड (काठगोदाम से रानीबाग खंड) के निर्माण हेतु ₹ 4.70 करोड, जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौडी के विकासखण्ड कोट में व्यासघाट से ग्राम सिल्सू मोटर मार्ग के कि०मी० 1.00 से कि०मी० 5.00 में पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 3.86 करोड, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-कार्ट मेकेन्जी कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग के किमी 1 से 24 (सप्लाई कैल्ट से लम्बीधार, बासागाढ़ मसूरी तक सिंगल लेन से इण्टरमीडिएट लेन में परिवर्तन हेतु अतिरिक्त पहाड़ कटान क्रॉस ड्रेन एवं दीवारों का निर्माण हेतु 14.55 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने 15वें वित आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त शहरी स्थानीय निकायों को आबद्ध अनुदान/निर्दिष्ट अनुदान के अन्तर्गत शहरी स्थानीय निकायों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 की द्वितीय किश्त हेतु ₹ 58.37 करोड़, शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत 08 नगर निकायो, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम, नगरपालिका परिषद गौचर, नगर पंचायत महुवाखेड़ागंज, नगर पंचायत चमियाला, नगरपालिका परिषद किच्छा, नगर पंचायत नन्दप्रयाग, नगरपालिका परिषद नरेन्द्रनगर एवं नगर पंचायत तपोवन में ‘देवभूमि रजत जयंती पार्क‘ के निर्माण हेतु ₹ 5.65 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चतुर्थ त्रैमासिक किश्त ₹ 79.09 करोड़ के साथ ही 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र हेतु ₹ 81.57 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पौड़ी गढ़वाल की पौड़ी शाखा के अन्तर्गत चिनवाड़ी डांडा में 1.53 एमएलडी जल उपचार संयंत्र के निर्माण हेतु ₹ 3.72 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने कोटद्वार में ऑटोमेटेड डाईविंग टेस्ट ट्रैक निर्माण परियोजना हेतु संस्तुत धनराशि ₹ 246.60 लाख के सापेक्ष ₹ 79.68 लाख अवमुक्त किये जाने के साथ ही लघु सिंचाई विभागान्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु नवीन एसएलएस हेतु हेतु ₹ 39.04 लाख राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

*मुख्यमंत्री ने किया लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन अनुमन्य किये जाने का अनुमोदन*

मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान राशि की आवेदिका श्रीमती प्रेमलता वर्मा पत्नी स्व. सुरेन्द्र मोहन वर्मा निवासी हीरानगर हल्द्वानी, नैनीताल को दिनांक 18.08.2025 से ₹20,000 प्रतिमाह लोकतंत्र सेनानी सम्मान राशि अनुमन्य किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

*मुख्यमंत्री ने आगामी कुम्भ मेले की अवस्थापना सुविधाओं हेतु ₹ 90.36 करोड की धनराशि स्वीकृत की है।*

मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के प्रस्तावित विभिन्न विभागों के 40 कार्यों हेतु ₹ 90.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

*आपदा की दृष्टिगत प्रदान की गई ₹ 4.00 करोड़ की धनराशि*

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा में प्राकृतिक आपदा से पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त 01 आवासीय भवन स्वामी को ₹ 3.00 लाख एवं प्राकृतिक आपदा से मृत 01 व्यक्ति के विधिक आश्रित को ₹ 1.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

*मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना हेतु ₹ 3.47 करोड़ की धनराशि स्वीकृत*

मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में मा. मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना हेतु ₹ 3.47 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

*दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग हेतु ₹ 19.75 लाख स्वीकृत*

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून द्वारा दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाईन कोचिंग हेतु ₹ 19.75 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *