मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने से संबंधित निर्माण कार्यों तथा सार्वजनिक सुविधाओं, आपदा राहत आदि के लिए कुल ₹ 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार शाखा में भूपतवाला हरिद्वार में पाईप लाईन बिछाने हेतु ₹ 4.67 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के शहरी विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए ₹ 01 करोड़, जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड कनालीछीना के ग्राम पंचायत सुरूण में कालसीन देवता मंदिर में धर्मशाला निर्माण एवं मार्ग का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्थीकरण किए जाने हेतु ₹ 27.02 लाख तथा किच्छा विधानसभा के ग्राम दरूऊ में डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब के सौन्दर्याकरण किए जाने हेतु ₹ 25.00 लाख धनराशि की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर हेतु कुल ₹ 150 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹ 75.00 करोड, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत पांखू में विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण हेतु ₹ 9.43 करोड़ के सापेक्ष ₹ 5.00 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून की उत्तर शाखा के अन्तर्गत राष्ट्रपति आशियाना के बागवानी के लिए एसटीपी उपचारित जल की आपूर्ति हेतु ₹ 2.81 करोड़ तथा विधानसभा मसूरी की अपर सौंधोवाली रिवर घाटी पेयजल योजना हेतु ₹ 4.24 करोड़ के साथ ही देहरादून नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने, प्रमुख चौराहों के सुधार आधुनिकीकरण आदि के लिए ₹ 33.45 करोड़ की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा आपदा राहत के तहत जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के 23 परिवार, मुनस्यारी के 16 परिवार, तेजम के 14 परिवार, बंगापानी के 10 परिवार, पिथौरागढ़ के 05 परिवार, बेरीनाग के 05 परिवार, कनालीछीना के 02 परिवार एवं डीडीहाट के 05 परिवार कुल 78 परिवारों की सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र पुनर्वासित/विस्थापित किये जाने हेतु ₹ 3.81 करोड़, वन्य जीवों द्वारा मानव मृत्यु, पशु क्षति, फसल क्षति तथा मकान क्षति के प्रकरणों के भुगतान हेतु विगत वर्षों के अवशेष देनदारियों हेतु ₹ 20 करोड़ तथा वर्तमान में उक्त प्रकरणों हेतु आकस्मिक रूप से प्राप्त होने वाली मांग के दृष्टिगत् ₹ 10 करोड अर्थात् कुल ₹ 30 करोड की धनराशि राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत करने के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के अर्न्तगत विश्व बैंक सहायतित परियोजना यू-प्रियेपर हेतु ₹ 75.00 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम जोगीढेर नगला में 06 किमी हॉट मिक्स रोड के निर्माण कार्य हेतु ₹ 6.02 करोंड़, विधान सभा क्षेत्र खटीमा में मुख्य रोड़ से खकरा क्रोकोडाईल ट्रेल तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य हेतु ₹ 3.45 करोड़ के साथ ही दीवानी न्यायालय परिसर खटीमा में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु ₹ 01 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा सहस्त्रधारा स्थित हैलीपैड में उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी, सहस्त्रधारा, देहरादून के मौजूदा कॉन्फ्रेंस हॉल और वेटिंग लाउंज सहित विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु ₹ 1.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के जिला न्यायालय में सीसीटीवी कैमरे संयोजित/स्थापित कराने हेतु व्यय धनराशि ₹ 1.28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत नाबार्ड के अर्न्तगत, सहसपुर (ऑगमेन्टेशन) पेयजल योजना हेतु ₹ 21.00 करोड़ एवं शंरपुर हुकुमतपुर (ऑगमेन्टेशन) पेयजल योजना हेतु ₹ 19.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चंपावत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय मटौली चंपावत में छात्र-छात्राओं के व्यायाम के लिए ओपन जिम के निर्माण हेतु 99.44 लाख, माँ पूर्णागिरी धाम के सेमागाड़ गांव में इंटरलॉकिंग टाईल्स कार्य हेतु 19.68 लाख के साथ ही जनपद पिथौरागढ़ में नगर पालिका गंगोलीहाट क्षेत्र के अंतर्गत मां हाटकालिका मंदिर मार्ग एवं सभी वार्डों में एल. ई. डी. स्ट्रीट लाईट स्थापित किए जाने संबंधी कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बल्टा मोटर मार्ग का नाम शहीद स्व. श्री भूपाल सिंह के नाम पर रखे जाने का किया अनुमोदन
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा विधान सभा क्षेत्र में पी.एम.जी.एस.वाई. से हस्तान्तरित पपरसैली में बल्टा मोटर को शहीद स्व. श्री भूपाल सिंह उप निरीक्षक कीर्ति चक्र मोटर मार्ग रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *