मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 124 करोड की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 124 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया है। इन निर्णयों से राज्य में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सशक्त करने के साथ ही आगामी कुम्भमेला के अवस्थापना सुविधाओ के विकास में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून में प्रस्तावित नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना हेतु ₹ 7.51 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में वैकल्पिक विवाद समाधार (ए०डी०आर०) केन्द्र के प्रथम चरण के कार्य हेतु ₹ 14 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा यू०आई०डी०एफ० के अंतर्गत न्यू कैंट मार्ग कि०मी० 0.00 से 1.650 (दिलाराम बाजार से विजय कालोनी पुल तक) मार्ग को 2 लेन से 3 लेन में अपग्रेड करने के अंतर्गत यूटिलिटी शिफ्टिंग (विद्युत लाईन को यूटीलिटी उक्ट में स्थानान्तरित करने) व वाटर सप्लाई लाईन के शिफ्टिंग कार्य हेतु ₹ 12 करोड़ स्वीकृत किये जाने के साथ ही जिला कारागार, पौड़ी में नवीन आवासीय भवन के निर्माण हेतु विशेष योेजना के अन्तर्गत ₹ 3.70 करोड तथा रामनगर पुरानी तहसील की खाली भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 39 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सहसपुर के न्यू कैंट रोड में राज्य योजना के अन्तर्गत के 30 मीटर स्पान के गार्डर पुल के निर्माण हेतु ₹ 5.36 करोड़ तथा जनपद पौडी गढवाल में रिखणीखाल के अन्तर्गत द्वारी भौंन सडक के निर्माण हेतु ₹ 3.47 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विशेष सहायता योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2027 के सुरक्षित एवं सफल आयोजन हेतु हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत हर की पौडी, मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, कांगडा घाट, रोडी बेलवाला घाट एवं पुलों के पुनरूद्धार कार्य हेतु ₹ 50.23 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के ग्राम दरूऊ में डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 25 लाख स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में जसुली देवी के जन्म स्थान दारमा वैली के ग्राम दांतू में निर्मित ऐतिहासिक भवनों का जीर्णाेद्धार एवं सौन्दर्गीकरण किये जाने हेतु ₹ 70.00 लाख की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में सूर्य देवी मंदिर पलेठी बनगढ़ के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 59.15 लाख, जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा स्थित स्थल पर शैड के निर्माण हेतु ₹ 60 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत सुरौण के छुर्मल में मेला स्थल सौन्दर्यीकरण एवं धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु 63.00 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

कनक चौक का नाम होगा अब शहीद केसरी चन्द चौक, मुख्यमंत्री ने किया प्रस्ताव का अनुमोदन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर निगम देहरादून के अन्तर्गत लैन्सडाउन चौक का नाम महर्षि वाल्मिकी भगवान चौक यथावत् रखते हुए कनक चौक का नाम आजाद हिन्द फौज के नायक केसरी चन्द जी के नाम रखते हुए शहीद केसरी चन्द चौक किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *