मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इनमें मेला स्थल एवं मंदिरों का सौंदर्यीकरण, हेलीपैड निर्माण, सड़क एवं पुलों का सुधारीकरण, सीसी एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण, सिंचाई गूल तथा सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत कठाड़ कमेला के मुख्य मार्गों पर सीसी टाइल्स एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण हेतु ₹55.16 लाख, जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड संख्या-9 आर्यनगर की आंतरिक सड़कों एवं नालियों के निर्माण तथा विभिन्न स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्यों हेतु ₹56.76 लाख तथा जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत गणेशपुर से लंकुरा बाजावाला होते हुए रमपुरकाजी तक मार्ग का बीएम/एसडीबीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण किए जाने हेतु ₹242.38 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सीसी मार्ग एवं इंटरलॉकिंग रोड निर्माण हेतु कुल ₹249.32 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 161.20 लाख, जनपद देहरादून के डोईवाला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वन विभाग के थानों रेंज के अंतर्गत जॉलीग्रांट सैंज चौकी से जुड्डी गांव होते हुए कालूवाला को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण हेतु ₹98.75 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 59.25 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रसैपाटा में पौराणिक भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹59.57 लाख, जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सिल्ला बामण गांव स्थित साणेश्वर मंदिर, सिद्धपीठ आशुतोष महादेव, तुंगेश्वर महादेव मंदिर फलासी एवं महड़ महादेव मंदिर महड़गांव के सौंदर्यीकरण हेतु ₹49.94 लाख, चम्पावत विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत ढकना बडोला में श्री ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु ₹109.88 लाख, जनपद चमोली के कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत उत्तराखंड के एकमात्र दानवीर कर्ण के मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹99.71 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 59.82 लाख तथा टिहरी विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत नई टिहरी के बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु ₹100 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 60 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत विकासखंड मोरी के ग्राम फिताड़ी में हेलीपैड निर्माण हेतु ₹107.98 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कारगी चौक में जाट भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि ₹125 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु ₹422.11 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में थल-सत्सिलिंग मोटर मार्ग (राजमार्ग-60) के किमी 143.930 पर डांगोली-दाड़िमखेत-हरवाड़ -वलीघाट-दफौड़-धर्मघर-कोटमन्या -पाखू-थल-सत्सिलिंग मोटर मार्ग के श्रेणी-बी से श्रेणी-ए में उच्चीकरण हेतु ₹111.92 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत मंच-लेठी-बमनगांव-तारकुली- आवंडा से विकासखंड ताकुला के भेसड़गांव-चौड़ा-फल्याटी-बनौड़ा सिंचाई गूल के निर्माण हेतु ₹95.01 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 57 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *