मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 59.72 करोड की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 59.72 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया है। इन निर्णयों से आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विकासखण्ड चम्पावत की तामली ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹14.57 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किये जाने के साथ ही देहरादून के वार्ड संख्या-89 हरभजवाला में चन्द्रबनी से हरभजवाला तक आसन नदी के दोनों ओर पुश्ता निर्माण हेतु कुल धनराशि ₹ 6.11 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 2.43 करोड़ तथा ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना हेतु ₹ 25.78 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सुसवा नदी के दोनों तटों पर दूधादेवी पुल के अपस्ट्रीम में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु कुल धनराशि लागत ₹ 3.22 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 1.29 करोड़ स्वीकृत करने के साथ ही जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी विकासखण्ड के झाला गांव में भागीरथी नदी के दाहिने तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु प्रस्तावित लगात ₹ 7.57 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹ 3.03 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली के बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्रांतर्गत विकासखंड ज्योतिर्मठ में जोशीमठ-नीति मार्ग पर वर्ष 2021 की आपदा से क्षतिग्रस्त 80 मीटर स्पान पैदल स्टील ट्रस पुल के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव कुल लागत ₹ 4.34 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 1.74 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला क्षेत्र में खोटिला एवं घाटधार में स्लोप प्रोटेक्शन एवं मिटीगेशन कार्यों हेतु कुल प्रस्तावित लागत ₹ 36.10 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 1 करोड़ तथा जनपद हरिद्वार में मनसा देवी हिल बाईपास रोड पर स्लोप प्रोटेक्शन कार्यों हेतु प्रस्तावित धनराशि ₹ 39.17 करोड़ के सापेक्ष ₹1.74 करोड़ स्वीकृत करने के साथ ही नैनीताल स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र में स्लोप प्रोटेक्शन मिटीगेशन कार्यों हेतु प्रस्तावित धनराशि ₹ 6.18 करोड़ के सापेक्ष ₹ 77 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी में लोक निर्माण विभाग द्वारा हर्षिल-मुखवा मोटर मार्ग के सुरक्षात्मक कार्यों हेतु प्रस्तावित कुल लागत ₹4.72 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 1.89 करोड़ की स्वीकृत प्रदान करने के साथ ही जनपद देहरादून के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में दुल्हनी नदी के विभिन्न स्थानोंकृनिर्मल कॉलोनी, वनस्थली पुरम, दिल्ली फार्म, लक्ष्मणसिद्ध मंदिर एवं नकरौंदा रोड (विवेक विहार, वायु विहार) में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए प्रस्तावित धनराशि ₹ 4.13 करोड के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹1.65 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत डिफेंस कॉलोनी एवं जोगीवाला-बद्रीपुर क्षेत्र में बहने वाले नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु प्रस्तावित लागत ₹ 4.60 करोड के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹1.84 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सेक्टर के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विकासखंड हल्द्वानी/भीमताल क्षेत्र में जमरानी बांध से हल्द्वानी-काठगोदाम पेयजल योजना हेतु प्रस्तावित धनराशि ₹4.98 करोड के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹1.99 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली में राजकीय पीएमश्री आदर्श इण्टर कॉलेज, भराडीसैंण, गैरसैंण में 05 नवीन कक्षों के निर्माण किये जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने राजकीय पीएमश्री आदर्श इण्टर कॉलेज, भराडीसैंण, गैरसैंण में भूतपूर्व सैनिक एवं नवनियुक्त अग्निवीरों से संवाद करते हुए राजकीय पीएमश्री आदर्श इण्टर कॉलेज में 05 नवीन कक्षों के निर्माण किये जाने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री ने किया सूचना विभाग के बजट के साथ ही अधिकारियों की पदोन्नति का अनुमोदन

मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अंतर्गत राजस्व लेखा में ₹ 299.18 करोड़, अनुसूचित जाति कल्याण हेतु ₹1.00 करोड़ तथा जनजाति क्षेत्र उपयोजना हेतु ₹ 50 लाख की धनराशि, महानिदेशक सूचना के निर्वतन पर रखे जाने के अनुमोदन के साथ ही सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में कार्यरत सहायक निदेशक श्रीमती अर्चना एवं श्री बद्री चन्द को उप निदेशक पद पर पदोन्नत किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *