स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की उपस्थिति में सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सफाई अभियान में शामिल विकास भवन कार्यालयों के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

बुधवार को आयोजित इस वृहद् सफाई अभियान में अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विकास भवन के अंडरग्राउंड नाले सहित परिसर की व्यापक स्तर पर सफाई की गयी। सफाई अभियान से संकलित किये गये सूखे व गीले कूड़े के अलावा ठोस अपशिष्ट को अलग- अलग संकलित कर नगर पालिका के कूड़ा वाहन में लादकर कूड़ा निस्तारण केन्द्र भेजा गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन के सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई रखने के निर्देश देते हुए कहा कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े में विकासखण्ड स्तर पर भी व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम भर नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। जिस प्रकार हम अपने घरों को प्रतिदिन साफ रखते हैं, उसी प्रकार कार्यालय व सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता भी हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण न केवल हमें स्वास्थ्य प्रदान करता है, बल्कि हमारी कार्यक्षमता और सामाजिक छवि को भी सुदृढ़ करता है।

प्रधानमंत्री द्वारा आहूत ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ पखवाड़ा हमें यह प्रेरणा देता है कि हम सब मिलकर अपने आस-पास को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाएँ। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान का उद्देश्य केवल कूड़ा उठाना ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई की आदत को व्यवहार में लाना है। विकास भवन के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी यदि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लें, तो निश्चित रूप से समाज में भी सकारात्मक संदेश जाएगा और स्वच्छता जन-आंदोलन के रूप में स्थापित होगी।

सफाई अभियान में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ विशाल शर्मा, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी ललित गोदियाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *