*शीत लहर के दृष्टिगत गरीब एवं बेसहारा लोगों को राहत देने की दिशा में नगर निगम की सराहनीय पहल*

*हरिद्वार ।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में बढ़ते शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम द्वारा सराहनीय पहल करते हुए शहरवासियों, विशेषकर जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को शीत लहर से बचाव के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

ठंड से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा अलाव, रैन बसेरों एवं कंबलों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने अवगत कराया है कि नगर आयुक्त नंदन कुमार IAS द्वारा रैन बसेरों का निरीक्षण किए जाने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इन निर्देशों के क्रम में नगर निगम द्वारा कुल 150 गर्म कंबलों की व्यवस्था की गई है, जिन्हें रैन बसेरों में भिजवाया जा चुका है। वर्तमान में रैन बसेरों में गर्म कंबल एवं हीटर की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है, जिससे वहां ठहरने वाले लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

नगर निगम क्षेत्र में कुल तीन रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त शहर के 40 से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त नंदन कुमार IAS ने स्पष्ट किया कि विशेष रूप से मुख्य चौराहों एवं ऐसे स्थानों पर, जहां राहगीरों का अधिक ठहराव रहता है, वहां अलाव की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा रही है।

इस अवसर पर नगर निगम हरिद्वार की महापौर किरण जैसल ने बताया कि नगर निगम सर्दी से बचाव के लिए लगातार प्रयासरत है तथा शीघ्र ही गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा।

नगर निगम द्वारा की जा रही यह पहल सर्दी के मौसम में जनहित एवं मानवीय संवेदना की दिशा में एक सकारात्मक और सराहनीय कदम है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *