गर्मी से पहले पेयजल समस्या दूर करने की मांग उठने लगी है। जनता दरबार में पेयजल उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने पेयजल योजनाओं को ठीक करने, लीकेज योजनाओं की मरम्म्त करने की मांग की। 17 फरियादियों ने सड़क, जन्म प्रमाण पत्र तथा बिजली की समस्या भी बताई। जल्द से जल्द समस्या दूर करने की मांग की गई।

डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने डीएम के समक्ष समस्याएं और शिकायतें रखीं। डीएम ने कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया, जबकि शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करें और कार्रवाई से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराएं। जनता दरबार में मंडलसेरा निवासी कैलाश गोस्वामी ने बानरी तोक में पेयजल किल्लत की शिकायत कर आपूर्ति सुचारू करने की मांग रखी। इसी तरह, दानूथल निवासी देवेंद्र कुमार ने भी गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की।

गंगा सिंह पांगती ने सिंचाई खंड कपकोट के अंतर्गत धरमघर पेयजल योजना का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की। घटबगड़ वार्ड निवासी चंपा देवी ने नगर पालिका के कटान से पुस्तैनी जमीन को खतरा बताते हुए सुरक्षात्मक दीवार निर्माण का आग्रह किया। झूनी निवासी प्रदीप सिंह ने कफनी ग्लेशियर पैदल मार्ग निर्माण की मांग रखी।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *