*तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में निरंतर चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता अभियान*

*सोमवती अमावस्या के उपरांत पंतद्वीप मैदान में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान, अभियान रविवार को भी रहेगा जारी*

*स्वच्छ अभियान में आपदा प्रबंधन,जल निगम,नगर निगम,सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि हुए शामिल*

*हरिद्वार ।   तीर्थ नगरी हरिद्वार की स्वच्छता, सुंदरता एवं व्यवस्थित स्वरूप को बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में स्वच्छता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के उपरांत उत्पन्न हुई गंदगी को तत्काल हटाने हेतु पंतद्वीप मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों में आज व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया तथा कल 21 जून को भी चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी/संयोजक स्वच्छता अभियान मीरा रावत ने अवगत कराया है जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में सफाई अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, सोमवती अमावस्या के अवसर पर हुई गंदगी को साफ करने के लिए आज 20 जून एवं 21 जून को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान को सफलता बनाने के लिए सभी की सहभागिता के लिए जिलाधिकारी ने सभी सामाजिक संगठनों,स्वयंसेवी संस्थाओं ,धार्मिक संस्थानों,सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं,संत समाज,व्यापार मंडल,पत्रकार बंधुओं, जनप्रतिनिधियों, उद्योगिग इकाइयों, एवं आमजनमानस से इस अभियान में शामिल होकर सहयोग करने की अपील की गई है, जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एव सुंदर बनाया जा सके।

इस अभियान के दौरान पंतद्वीप मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों में फैले कूड़े-करकट को हटाकर पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाया गया। इस कार्य में आपदा प्रबंधन विभाग, जल निगम, नगर निगम एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,अधिशासी अभियंता जल संस्थान राजेश गुप्ता, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *