हरिद्वार।”विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर इंडियन रेडक्रॉस द्वारा (सी०पी०आर०) प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर आयोजित”।

इंडियन रेडक्रॉस के तत्वाधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाधिकारी/अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस कर्मेंद्र सिंह के निर्देशन, मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस डॉ० राजेश कुमार सिंह के मुख्य संयोजन एवं इंडियन रेडक्रॉस सचिव प्रोफेसर (डॉ०) नरेश चौधरी के नेतृत्व में प्राथमिक उपचार (सी०पी०आर०) प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन श्रीराम विद्या मंदिर, श्यामपुर में किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने दीप प्रवज्जलित कर किया। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन जनपद हरिद्वार रेडक्रॉस ने सी०पी०आर०(कार्डियो पल्मोनरी रिसियेशन) दिल की धमनी को पुन: चालू करना” के प्रति जो प्रशिक्षण देकर जागरूकता अभियान की अनूठी पहल की है, इससे संपूर्ण जनपद में रेडक्रॉस के तत्वाधान में ही सर्वोच्च प्राथमिकता से जोर-शोर से चलाया जाएगा। जिससे सभी सी०पी०आर० देना सीख जायें। और आवश्यकता पड़ने पर किसी जरूरतबंद की, बहुमूल्य जीवन की रक्षा कर सकेंगे। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हमें वर्तमान परिपेक्ष्य की व्यस्ता को समझते हुए कुछ समय अपने शरीर के लिए देना है। जिससे हम समय से स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें। और अपने दैनिक दिनचर्या और आहार-विहार पर विशेष केंद्रित होकर अपने स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से जागरूक रहें। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० राजेश कुमार सिंह ने कहा की विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का सही उद्देश्य यही है कि हम जन समाज को मिलकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। साथ ही साथ ऐसी वस्तुओं के खाने से परहेज करें जिससे हमारे स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉ० नरेश चौधरी ने लगभग 700 प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार देकर प्रशिक्षित किया। तथा सी०पी०आर० का विशेष प्रायोगिक डिमोंसट्रेशन कराया। चिकित्सा शिविर एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण का आयोजन श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर, हरिद्वार में करने के लिए मैनेजिंग ट्रस्टी राजीव भल्ला ने इंडियन रेडक्रॉस के अध्यक्ष जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह एवं सचिव डॉ० नरेश चौधरी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वास्तव में इस प्रकार के शिविर समय-समय पर होते रहने चाहिए। और इसका लाभ छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को मिला है। शिविर में 760 छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के संयोजक डॉ० नरेश चौधरी ने अवगत कराया की चिकित्सा टीम में नेत्ररोग विशेषज्ञ प्रोफेसर (डॉ०) गुंजन, प्रस्तुति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ प्रोफेसर (डॉ०) प्रवेश तोमर, डॉ० अंजली, जनरल फिजिशियन डॉ० विनय, डॉ० गरिमा मिश्रा एवं ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शरीर रचना, प्रसूति, शालाक्य, कायचिकित्सा विभाग के एमडी स्कॉलरस एवं श्री हंस फाउंडेशन से साजिद के नेतृत्व मोबाइल वैन टीम, जिसमें खून की जांच एवं निशुल्क दवाई की व्यवस्था के साथ सहभागिता रही। आयोजन का संपूर्ण संचालन श्रीराम विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता श्रीनिवास ने उत्कृष्ट रूप से किया। शिविर में स्कूल की कोऑर्डिनेटर श्रीमती पूनम, बलविंद्र सिंह, दीप्ति रावत, पल्लवी शर्मा, पूनम शर्मा, श्रीमती रीमा भल्ला ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर में एस०डी०एम० अजयवीर सिंह भी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *