अपराध गोष्ठी

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह ड़ोबाल की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित

बीते माह में जनपद में हुए अपराधों एंव उनके अनावरण की, की गई समीक्षा

मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की, भी की गई समीक्षा

हर अपराधों को गंभीरता से लेकर अपराधियों पर लगाम लगाने के दिए निर्देश

अपराधियों में पुलिस का खोफ हो जरुरी, ऐसे पुलिसिंग पर सभी करें काम

पुलिस जवानों के वेलफेयर पर भी सभी अधिकारी बनाये रखेंगे नजर

विवेचनाओं का सही समय पर पार्दशिता के साथ करें निस्तारण, एसपी सिटी /ग्रामीण करें समीक्षा

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में कर्मचारियों के सम्मेलन के बाद माह अक्टूबर की अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। क्राइम मीटिंग में एसएसपी द्वारा लम्बित विवेचनाओं व माह अक्टूबर में घटित अपराधों पर समीक्षा करते हुए कुछ लापरवाह थानेदारों को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपड़ेट सूचनाओं के साथ अपराध गोष्ठी में सामिल होंगे लापरवाही किसी दशा में क्षम्य नहीं होगी।

जनपद के थाना/ चौकियों में जो निर्माण कार्य चल रहे है सम्बन्धित थाना प्रभारी एंव क्षेत्राधिकारी साप्ताहिक रुप से उनका निरीक्षण करेंगे जिसकी रिपोर्ट पुलिस कार्यालय में प्रेषित करेंगे, जिससे की उसकी अपड़ेट कार्यदायी संस्था को अवगत कराते हुए कार्य को उच्च गुणवक्ता के साथ पूर्ण कराया जा सके।

पुलिस एक अनुशासित फोर्स है सभी यह सुनिश्चित करेंगे कि उच्च अधिकारी स्तर पर जो आदेश निर्देश प्राप्त होते है उनका अनुपालन अवश्य करेंगे किसी कारण वश नहीं हो पाता है तो सम्बन्धित अधिकारी को वस्तुस्थिति से अवश्य अवगत करायेंगे । सभी लोगों को अपनी- अपनी जिम्मेदारियों का समय से निर्वहन करना आवश्यक है।

आने वाले दिनों में ठंड़ के कारण कोहरा पड़ने की सम्भावना हो जाती है जिस हेतु देहात क्षेत्र में काफी अधिक सर्तकता की आवश्यकता है जिस हेतु सभी थाना प्रभारी अपने- अपने क्षेत्रों में रात्रि हेतु अलाव एंव अन्य आवश्यक व्यवस्था समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे जिससे की सभी कर्मचारी मुस्तेदी के साथ अपनी –अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे। विगत दिनों दिल्ली में हुई घटना के दृष्टीगत सभी थाना प्रभारी अपने- अपने क्षेत्रों में गहनता से सत्यापन एंव लगातार चैकिंग अभियान चलाते रहेंगे , बीडीएस प्रभारी राउण्ड द क्लॉक अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर चैकिंग अभियान चलायें एंव लाभप्रद सूचना से उच्चाधिकारियों को समय से सूचित करें।

अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी हरिद्वार द्वारा निम्न बिन्दुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया-👇🏻

• तंबाकू मुक्त युवा कैम्पेन को सभी गंभीरता से लें ,तम्बाकू सेवन के नुकसान के बारे में अपने- अपने क्षेत्र के स्कूल कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं एवं आमजन को नुक्कड़ नाटक एवं गोष्ठी के माध्यम से जागरुक किया जाए।

• लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में संबंधित सर्किल ऑफिसर्स ध्यान दें। पूरी पारदर्शिता के साथ गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण किया जाए।

• शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे तत्वों के विरुद्ध प्रत्येक दशा में विधिक कार्यवाही अमल में लाते हुए आपराधिक तत्वों पर सतर्क नजर रखी जाये ताकी बड़ी घटनाओं पर रोक लगायी जा सके।

• गंभीर अपराधों में वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित करना आवश्यक है। थाना प्रभारी बड़े अपराधों में फिल्ड यूनिट का सहयोग अनिवार्य रूप से लें तथा प्रत्येक अपराध/ घटनास्थल का वर्तमान परिवेश को देखते हुए फोटोग्राफी/ वीड़ियो अवश्य करें।

• एसएसपी हरिद्वार अज्ञात शव शिनाख्त की कार्यवाही पर जोर देते हुए विगत में की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में टीम गठित कर अभियान को गम्भीरता से लेकर कार्यवाही करें।

• एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी थाना प्रभारी निरोधात्मक कार्यवाही पर जोर दे व थाने स्तर पर गुंडा एंव गैंगेस्टर पर कार्यवाही करें।

• साइबर अपराध लगातार बढ रहे है जिस हेतु अपराध होने पर उसकी एफआईआर दर्ज की जाए जिससे की हम अभियुक्तों तक पहुंच सके साथ ही आमजनमानस को जागरुक करने हेतु सभी थाना प्रभारी एंव साइबर सैल अपने अपने क्षेत्र में संयुक्त रुप से चौपाल आयोजित करें।

• जिन विवेचनाओं में चार्टशीट लग चुकी है उन्हे समय से ऑनलाइन करवाया जाये जिससे की समय से अभियोग मा0 न्यायालय में प्रेषित किया जा सके और पीडित को समय से न्याय मिल सके।

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर/ देहात/ संचार , एएसपी /क्षेत्राधिकारी सदर/, क्षेत्राधिकारी / नगर/ रुड़की/ लक्सर/ यातायात एंव जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष एंव अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *