अपराध गोष्ठी

कप्तान नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित

क्राईम मीटिंग में कप्तान नवनीत सिंह ने दिखाए सख्त तेवर

प्रत्येक अधिकारी को परफॉर्मेंस के दम पर मिलेगी जिम्मेदारी

जिले में घटे जघन्य अपराधों के अनावरण के लिए किए गए प्रयासों को सराहा

अपराध होने से पहले रोकना हमारी होनी चाहिए प्राथमिकता

प्रचलित रमजान एवं आगामी होली व ईद को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए की गई जिम्मेदारी, नहीं चलेगी बहानेबाजी

कप्तान ने थाना प्रभारियों को चेताया, लॉ एण्ड ऑर्डर हुआ डिस्टर्ब तो कड़ी कार्यवाही को रहें तैयार

आगामी चारधाम यात्राओं की तैयारी पर भी कप्तान का फोकस, पूर्व तैयारियों को बताया जरुरी

साईबर सेल हरिद्वार के कार्यों पर जताई संतुष्टी, और बेहतर रिस्पांस के लिए प्रभारी को दिए निर्देश

मुख्यालय स्तर के अभियानों पर की जा रही कार्यवाही पर कुछ को शाबाशी कुछ को लगी फटकार

सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रकोष्ठ से संबंधित प्रार्थना पत्रों का समय रहते निस्तारण के दिए निर्देश

समस्त एफएसओ को आग लगने की घटनाओं में रिस्पांस टाइम चैक करने एवं उसमें आवश्यक सुधार के दिए -निर्देश

नशा पकड़ना नहीं उसकी तह तक जाना रखनी होगी प्राथमिकता, आज का युवा ही देश का होगा भविष्य

जनपद पुलिस लाइन रोशनाबाद के सभागार स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आज दिनांक 25.02.2026 को सैनिक सम्मेलन के उपरांत एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में माह जनवरी की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।

अपराध गोष्ठी में एसपी क्राईम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स एवं समस्त थाना प्रभारियों की मौजूदगी में विभिन्न अपराध शीर्षकों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए-

अपराध गोष्ठी के बिन्दु-
1-सभी प्रभारी सुनिश्चित करें कि प्रचलित रमजान एवं आगामी त्योहारों (होली, ईद) के दौरान कोई भी शरारती तत्व क्षेत्र की शांति को भंग न करे। ऐसा कोई तत्व प्रकाश में आने पर कड़ी कार्यवाही की जाए। इसमें गश्त विकेट को नियमित क्षेत्र में भेजें कर्मियों की जिम्मेदारी फिक्स होनी चाहिएl

2-संवेदनशील क्षेत्रों में थानावार सर्किल ऑफिसर्स के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर सभी समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों से आपेक्षित सहयोग मांगते हुए सामंजस्य स्थापित किया जाए।

3-सभी थाना प्रभारी स्पष्ट शब्दों में ये समझ लें कि होली एवं रमजान पर लॉ एण्ड ऑर्डर से रिलेटेड कोई भी दिक्कत होने पर आपकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी रहेगी अधिनस्थ अधिकारियों एंव कर्मचारियों के भी प्रति दिवस का टास्क निर्धारित करें।

4-एसपी ट्रैफिक आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए सीओ ट्रैफिक एवं अन्य ऑफिसर्स के साथ ट्रैफिक प्लान को समय से तैयार कर लें।

5- आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधाओं के लिए संबंधित विभागों से समन्वय बनाते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों पर होर्डिग्स स्थापित कर उक्त होर्डिंग्स में यात्रा मार्ग में पड़ने वाले स्थानों की दिशा-दूरी इत्यादि की जानकारी अंकित की जाए तथा जिन चीजों की आवश्यकता है समय से उनपर कार्य किया जाए।

6- A.H.T.U. टीम भिक्षावृत्ति, बालश्रम, कुड़ा बिनने, गुब्बारे बेचने जैसे कार्यों में लिप्त बच्चों के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुक्ति को सफल बनाने के लिए और अधिक कसरत करते हुए अन्य विभागों से सामंजस्य स्थापित करें।

7- पुलिस कार्यालय आने वाले पीड़ितों के शिकायती प्रार्थनापत्रों पर बिना किसी प्रकार की शिथिलता दिखाए 15 दिन के भीतर की गई कार्यवाही का विवरण संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मेरे कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।

8-सीएम हेल्पलाइन व शिकायत प्रकोष्ठ सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को सभी गंभीरता से लें। थानाध्यक्ष प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की साप्ताहित समीक्षा कर तेजी से प्रार्थना पत्रों का स्पष्ट निस्तारण पर फोकस करें।

9-वाहन दुर्घटना संबंधी मुकदमों में विवेचक एम.ए.सी.टी, आई-रेड व सोलेशियम स्कीम से संबंधित कार्यवाही की मॉनिटरिंग सभी थानाध्यक्ष स्वयं करें।

10-गैंगस्टर्स की संपत्ति के जब्तिकरण में सुस्ती दिख रही है। सर्किल ऑफिसर्स खुद उक्त मामलों का पर्यवेक्षण करें।

11- गर्मी का मौसम आने से पहले ही जनपद के सभी फायर स्टेशन एक्टिव मोड पर आ जाएं। आग लगने की घटनाओं में जान माल की रक्षा के लिए रिस्पांस टाइम बेहद महत्वपूर्ण होता है। सभी एफएसओ रिस्पांस टाइम चैक करने के साथ ही उसमें और सुधार के लिए अभी से प्रयास करें।

12- भा.द.वि./बीएनएसएस के तहत दर्ज मुकदमों में विवेचक पारदर्शी विवेचना अमल में लाएं। क्षेत्राधिकारी थानों में ओआर लेते हुए लम्बित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करे।
13- एनड़ीपीएस एक्ट के तहत सभी थाना प्रभारी एक टाक्स के रुप में कार्य करेंगे केवल नाम मात्र की कार्यवाही से काम नहीं चलेगा, नशा समाज को खोखला कर रहा है हमें नशे की तह पर कार्य करना है।
14- आज ही सभी क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारी अपने- अपने क्षेत्रों में आगामी होली / ईद के दृष्टीगत संवेदनशील स्थानों पर गोष्ठी आयोजित करें तथा हुड़दंगियों को चिन्हित करते हुए वैधानिक कार्यवाही की जाये, आयोजित पर्वों पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

15- देखने में आ रहा है की वाहन चोरियां बढ़ रही है सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान और प्रभावि करना सुनिश्चित करेंगेl

16- कॉलनमी अभियान को और प्रभावी बनाते हुए नियमित चेकिंग करना सुनिश्चित करेंगेl


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *