भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद डॉ. नरेश बंसल रूड़की पहुंचे व प्रेस को सम्बोधित किया। डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि, 04, 05, 06 मार्च 2025 को रूड़की के नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में “विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड” विशाल प्रदर्शनी का आयोजन उनके सहयोग से तरमेह इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी का विजन है कि, 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है जो कि भारत स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती होगी।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारत सरकार विकसित भारत @2047 के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। इस विजन का लक्ष्य भारत की आर्थिक वृद्धि सामाजिक प्रगति पर्यावरणीय स्थिरता सहित विकास के विभिन्न पहलू हैं।

डॉ. नरेश बंसल ने रुड़की में प्रेस सम्बोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था कि, इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का भी उत्तराखण्ड को विकसित एवं देश का अग्रणी राज्य बनाने का विकल्प रहित संकल्प है। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन व माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत एवं विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्य के साथ डबल इंजन की सरकार उत्तराखण्ड समेत पूरे देश में जनहित के नित नए कार्य कर रही है। देश की शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार है, आर्थिक नीतियों का सुदृढीकरण सामाजिक समानता, नवाचार को बढ़ावा, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी उत्थान के लिए प्रमुख रूप से जोर शोर से कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कार्य हो रहा है।

डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि इसी क्रम में “विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड” प्रदर्शनी का आयोजन 04, 05 एवं 06 मार्च 2025 को नेहरू स्टेडियम रुड़की, उत्तराखण्ड में आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी, सांसद हरिद्वार श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी व विभिन्न विधायकगण मेयर आदि करेंगें एवं 04, 05 एवं 06 मार्च, 2025 तीनों दिन विभिन्न केन्द्रीयमंत्री मा० उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रीगण, मा० सांसदगण,, मा० विधायकगण, मा० मेयर एवं अन्य जनप्रतिनिधि अवलोकन करेंगें।

डॉ. नरेश बंसल ने प्रदर्शनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, विकसित भारत विकसित उत्तराखण्ड एक मेगा इवेंट है जो “अमृतकाल” की थीम पर आधारित है व आदरणीय प्रधानसेवक श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के विकसित भारत संकल्प व माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प को प्रदर्शित करेगा। जिसे भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी तक की 25 साल की अवधि के रूप में वर्णित किया गया है, यह एक ऐसा भारत बनाने का समय है जो आत्मनिर्भर है और अपने मानवीय दायित्वों को भी पूरा करता है।

डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि इस प्रदर्शनी में देश एवं राज्य के विभिन्न प्रमुख संस्थान जैसे डी०आर०डी०ओ०, इसरो, टीएचडीसी, भारतीय मानक ब्यूरो, समेत कई केन्द्रीय एजेंसियों, राज्य के विभागों के साथ तमाम स्वयं सहायता समूह अपने स्टॉल लगाएंगें जिसमें सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न विभागों की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं व कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया जाएगा व विशेषकर हरिद्वार एवं देहरादून में पढ़ने वाले विद्यार्थी वर्ग को इससे परिचित कराया जाएगा जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे नवाचार भी शामिल हैं।

डॉ. नरेश बंसल ने सभी से इस प्रदर्शनी हेतु पूर्ण सहयोग का निवेदन किया है एवं देहरादून एवं हरिद्वार जिले के विद्यार्थीगण, युवाओं, महिलाओं, किसानों से आह्वाहन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंच प्रदर्शनी देखें व लाभ उठायें।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *