Dharali market completely destroyed, उत्तरकाशी में खीरगंगा में आई बाढ़ से धराली बाजार पूरी तरह ध्वस्त – जिलाधिकारी उत्तरकाशी

Dharali market completely destroyed, due to flood in Kheerganga in Uttarkashi – District Magistrate Uttarkashi

राहत एवं बचाव कार्य को युद्ध स्तर पर जारी

Dharali market completely destroyed, उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के अनुसार उत्तरकाशी में अतिवृष्टि अथवा बादल फटने से खीरगंगा में आई बाढ़ से धराली बाजार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Dharali market completely destroyed, उत्तरकाशी में खीरगंगा में आई बाढ़ से धराली बाजार पूरी तरह ध्वस्त - जिलाधिकारी उत्तरकाशी
Dharali market completely destroyed, उत्तरकाशी में खीरगंगा में आई बाढ़ से धराली बाजार पूरी तरह ध्वस्त – जिलाधिकारी उत्तरकाशी

इस प्राकृतिक आपदा में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है, वहीं हर्षिल हैलीपैड के आसपास के क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही आईआरएस सिस्टम को सक्रिय किया गया है सेना,एसडीआरएफ,एनडीआरएफ, पुलिस, एम्बुलेंस 108, चिकित्सा दल एवं जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखते हुए तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए है, राहत एवं बचाव कार्य को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए।

सुरक्षित बचाये गये लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविर में भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही एम्बुलेंस,108 व डॉक्टर की टीम यथा समय मौके पर तैनात करने के भी निर्देश दिए गये हैं साथ ही हर्षिल एवं झाला स्वास्थ्य केंद्र में बैड,ऑक्सीजन, दवाई आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही जिला अस्पताल में डॉक्टर को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।

जनपद में लगातार हो रही तेज वर्षा से नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने से नदी के तटवर्ती क्षेत्रो में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने एवं पुलिस प्रशासन को लोगो को सचेत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा भारी अतिवृष्टि से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर आए हुए है। जिससे मार्ग अवरुद्ध है। सड़क मार्ग को युद्ध स्तर पर सुचारू करने के निर्देश बीआरओ को दिए।

 

https://www.facebook.com/share/v/1BvR1nUMKK/

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *