मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोंडे के निर्देशन में आज विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” (एमयूवाई) के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य रेखीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना और योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सहयोग सुनिश्चित करना था।
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना ग्रामीण उद्यमियों, महिलाओं और सामुदायिक संगठनों को उनकी उद्यमशीलता की यात्रा के विभिन्न चरणों में सहयोग प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यशाला में एमयूवाई की टीम द्वारा योजना के उद्देश्यों और कार्यान्वयन की विस्तृत जानकारी एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी गई।
इस अवसर पर, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने लाभार्थियों की सूची योजना टीम को भेजें। उन्होंने यह भी कहा कि लाभार्थियों को योजना/आरबीआई टीम की आवश्यकतानुसार सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं। विशेष रूप से, एनआरएलएम और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत लाभान्वित व्यवसायियों के लिए एफएसएसएआई (FSSAI) और उद्यम (UDYAM) पंजीकरण अनिवार्य है।
सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे ऑनलाइन लिंक के माध्यम से लाभार्थियों का आरबीआई परियोजना में पंजीकरण कराएं। पंजीकृत लाभार्थियों को आवश्यक लाइसेंस और अन्य प्रमाण पत्र परियोजना टीम द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टीम ब्लॉक, सीएलएफ और व्यक्तिगत स्तर पर लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुंचाने का कार्य करेगी।
कार्यशाला में परियोजना निदेशक श्री कैलाश नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश, एलडीएम श्री डीके गुप्ता, मत्स्य अधिकारी श्रीमती गरिमा मिश्रा, एसीवीओ, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, समस्त सहायक प्रबंधक ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, डीआरडीए से श्री नवीन नौटियाल एएसओ, नाबार्ड के डीडीएम, निदेशक आरसेटी तनुज पुण्डीर, राव आशकर, योगेन्द्र चोहान, डीटीई सूरज, सभी ब्लॉक से बीएमएम एनआरएम. और अन्य समस्त रेखीय विभागों के विभागाध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *