मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में जिला प्रबंधन समिति (DMT) की बैठक आहूत की गयी। जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, हरिद्वार द्वारा रिक्त पदों पर 06 व्यक्तियों का चयन किया गया है, जिनका अनुमोदन हेतु प्रस्ताव बैठक में समिति के सम्मुख रखा गया।

समिति द्वारा उक्त पदों पर चयन का अनुमोदन किया गया। जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, (DDRC) हरिद्वार के संचालन हेतु उप जिला चिकित्सालय रुड़की में अतिरिक्त कमरे उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार को दिये गये। जनपद में प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (C.H.C) स्तर पर डी०डी०आर०सी० का एक Extension Counter (विस्तारित केन्द्र) स्थापित हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी, हरिद्वार को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (C.H.C) पर डी०डी०आर०सी० के Extension Counter (विस्तारित केन्द्र) हेतु कक्ष उपलब्ध कराने हेतु/कार्मिक की नियुक्ति करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित कर डी०डी०आर०सी० को सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें।

दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्रों एवं यू०डी०आई०डी० की पृच्छा की गयी जिसमें प्रबंधक डी०डी०आर०सी० द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 2670 प्रमाण पत्र जारी किये जाने हेतु चिकित्सकों की टीम को सहयोग प्रदान किया गया तथा संस्था की टीम के द्वारा कुल 3267 यू०डी०आई०डी० काडौँ को बनाया गया। जनपद में दिव्यांगजनों के सर्वेक्षण की पृच्छा करने पर प्रबंधक डी०डी०आर०सी० द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 10,311 का कार्य किया जा चुका है।

जिसके कम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला कार्यकम अधिकारी, हरिद्वार को निर्देशित किया गया कि जनपद में शेष दिव्यांगजनों का सर्वेक्षण किये जाने हेतु डी०डी०आर०सी० की टीम के साथ मिलकर ऑगनबाड़ियों का सहयोग प्रदान किया जाये, साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार को भी निर्देश दिये गये कि दिनांक 04 फरवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 तक होने वाले डोर टू डोर ऐनिमिक सर्वे में आशाकार्यकत्रियों के माध्यम से दिव्यांगजनों का सर्वेक्षण भी किया जाये। निदेशालय, समाज कल्याण उत्तराखण्ड द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र जनपद हरिद्वार को कार्मिकों के मानदेय तथा अन्य मदों / प्रशासनिक मदों के व्यय हेतु आवंटित की गयी धनराशि को डी०डी०आर०सी० को भुगतान हेतु समिति द्वारा अनुमोदित कर सहमति दी गई।

बैठक में टी०आर० मलेठा जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार, अविनाश सिंह भदौरिया जिला प्रोबेशन अधिकारी, अतुल प्रताप सिंह, डी०पी०आर०ओ०, डॉ अनिल वर्मा, ए०सी०एम०ओ०, नरेश चौधरी, सचिव रेड कॉस सोसायटी हरिद्वार, सुलेखा सहगल डी०पी०ओ एवं समाज कल्याण विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *