*जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक*

*जिला योजना के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय करने के दिए निर्देश*

*यूकेगेम्स पोर्टल पर सभी विभाग अपनी परिसंपत्तियों का विवरण शीघ्र अपलोड करें*

*मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए*

*हरिद्वार।    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं,जिला योजना के अंतर्गत विकास कार्यों तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं के कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दिया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी विकास कार्यों की धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। जिन विभागों में कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, वे तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के लिए की गई घोषणाओं की विभागवार समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर कार्यों को धरातल पर पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि उत्तराखंड यूकेगेम्स पोर्टल पर सभी विभागीय अपनी अपनी वि विभागीय परिसंपत्तियों का विवरण शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जनपद की परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना आवश्यक है,इसलिए सभी विभाग निर्धारित प्रारूप में समय पर सूचना उपलब्ध कराएं।

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, निर्माण कार्यों, आधारभूत सुविधाओं, विकास परियोजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य करें तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार ,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा,लोनिवि अधिशासी अभियंता हरिद्वार योगेश कुमार,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उत्तम कुमार तिवारी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ,जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *