जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारी के साथ की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक

जिला योजना राज्य सेक्टर के अंतर्गत जो भी निर्माण गतिमान है उन कार्यों को पूर्ण करते हुए निर्गत धनराशि तत्परता से व्यय करना सुनिश्चित करें

जनपद में सरकारी संपत्ति में किसी तरह का अतिक्रमण न हो,सभी अधिकारी अपने अपने परिसंपत्तियों एवं क्षेत्रों से तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं

सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय एवं आसपास क्षेत्रों की साफ सफाई व्यवस्था बेहतर ढंग से करें

सीएम घोषणाओं में जो भी अधूरी लंबित योजनाएं है,उन योजनाओं पर तत्परता से की जाए कार्यवाही

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके माध्यम से विभिन्न योजनाओं में जिला योजना एवं राज्य सेक्टर केंद्र पोषित योजनाओं में जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा कार्यों के लिए स्वीकृत की गई धनराशि का तत्परता से व्यय करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।

जनपद में किसी भी तरह का कोई अतिक्रमण न हो सरकारी संपतियों एवं क्षेत्रों से सभी अधिकरी अपने अपने क्षेत्रों से तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में लाए तेजी

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों नगर पालिका,नगर पंचायतों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके क्षेत्र में एवं किसी भी सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण किया गया है तो,उससे हटाने की कार्यवाही तत्परता से की जाए,इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।उन्होंने वन विभाग एवं राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि वन भूमि क्षेत्रांतर्गत जो भी अतिक्रमण किया गया है, उन अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाने की कार्यवाही जल्द से जल्द की जाए।

जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान में सभी अधिकारी लाए तेजी

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी अधिकारी सफाई कार्यों में तेजी लाए तथा कार्यालयों में स्वच्छता बनाएं रखने के लिए कार्यालय एवं आसपास क्षेत्रों की साफ सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से कराई जाए तथा की जा रही सफाई कार्यों की जानकारी ग्रुप में भी शेयर करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी लोग अपना पूर्ण सहयोग दें।

जिलाधिकारी ने कोहरे के दृष्टिगत परिवहन विभाग को सतर्क रहने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए है कि वर्तमान समय में घने कोहरे के कारण कोई दुर्घटना गठित न हो ,इसपर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टीकर चस्पा करने के भी निर्देश दिए गए, ओवरलोडिंग एवं तेज रफ्तार वाहनों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सीएम घोषणाओं में लंबित योजनाओं पर तत्परता से की जाए कार्यवाही

सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जो भी घोषणाएं लाभी है,उन पर तत्परता से कार्यवाही करना सुनाश्चित करे ,इसमें सभी अधिकरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डी पी सिंह,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी , एसडीओ वन विभाग पूनम कैंथोला,अपर परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, एआरटीओ नेहा झा,जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *