ऋषिकुल मैदान स्थित ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने चार धाम यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों से बातचीत कर उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की ली जानकारी

जिलाधिकारी ने ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र मे श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं की जाए चाक चौबंद

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज ऋषिकुल मैदान में बनाए गए चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा । इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण केंद्र पर समुचित एवं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और मुख्यमंत्री के निर्देशन में तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं एवं जानकारी हेतु हेल्प डेस्क की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता का भी आकलन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने अवगत कराया कि अब तक ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से 37,28,571 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि ऋषिकुल मैदान में बनाए गए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र पर 1,94,172 श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *