फेम इंडिया की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ रैंकिंग में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को में देशभर में टॉप फाइव में मिला स्थान ।

रूद्रपुर।

जनपद के लिए अत्यंत हर्ष, गौरव एवं सम्मान का विषय है कि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रिका फेम इंडिया द्वारा प्रकाशित विशेषांक “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” में जनपद के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को “जिम्मेदार” श्रेणी में प्रथम व देशभर में टॉप फाइव में स्थान प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता, संवेदनशील कार्यशैली तथा सुशासन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान है। देशभर के 50 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में चयनित होकर “जिम्मेदार” श्रेणी में प्रथम वह देशभर में टॉप फाइव स्थान प्राप्त करना जनपद के लिए विशेष गौरव का विषय है।
फेम इंडिया द्वारा प्रकाशित इस विशेषांक में देशभर के प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिलाधिकारियों के कार्यों का व्यापक एवं बहुआयामी मूल्यांकन कर विभिन्न श्रेणियों में 50 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों का चयन किया गया। पत्रिका के अनुसार देश के लगभग 800 जिलों एवं हजारों प्रशासनिक अधिकारियों में से चयनित अधिकारियों का आकलन प्रशासनिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, जवाबदेही, दूरदर्शिता, नवाचार, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन कौशल, जनसंपर्क, जनहित के प्रति संवेदनशीलता, विकासोन्मुख सोच तथा सुशासन जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया।
मूल्यांकन प्रक्रिया में फील्ड रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण, विशेषज्ञों की राय, जन प्रतिक्रिया तथा उपलब्ध प्रशासनिक उपलब्धियों का भी समावेश किया गया। इन्हीं मानकों के आधार पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को “जिम्मेदार” श्रेणी में प्रथम वह देशभर में टॉप फाइव स्थान प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनकी जनकेंद्रित प्रशासनिक कार्यशैली, जवाबदेह शासन व्यवस्था तथा जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकृति का प्रतीक है।
नितिन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जनपद में विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पारदर्शी प्रशासन, नवाचार आधारित कार्यप्रणाली, जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों को व्यापक सराहना प्राप्त हुई है।
नितिन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जनपद ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां भी अर्जित की हैं। पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद को भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा “बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट” सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद को दो सिल्वर मेडल भी प्राप्त हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत संरचना तथा समग्र विकास के क्षेत्र में प्राप्त ये उपलब्धियां प्रशासन की प्रभावी कार्यशैली, सुशासन और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।
जिलाधिकारी को प्राप्त यह राष्ट्रीय उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत नेतृत्व और प्रशासनिक दक्षता का सम्मान है, बल्कि जनपद की समूची प्रशासनिक टीम एवं नागरिकों के लिए भी गर्व का विषय है। फेम इंडिया द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान की गई यह उपलब्धि जनपद में सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रभावी पहचान के रूप में देखी जा रही है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *