विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 में जनपद टिहरी के बीएलओ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिलाधिकारी ने की सराहना

जनपद टिहरी गढ़वाल में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण एवं बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी मतदेय स्थल राजकीय प्राथमिक विद्यालय नकोट (भाग संख्या-11) की बीएलओ रेखा देवी ने 212 मतदाताओं में से 211 गणना प्रपत्र वितरित एवं 211 का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया, मतदेय स्थल राजकीय इंटर कॉलेज सडव (भाग संख्या-31) की बीएलओ सुशीला देवी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मसोन (भाग संख्या-20) की बीएलओ रंगीता रावत, रा. प्रा. वि. गांवखेत की बीएलओ निर्मला, रा. प्रा. वि. नैनगांव की बीएलओ दीपिका, रा. प्रा. वि. ढकरोल की रंजना व सुपरवाइजर सिमरन, रा. प्रा. वि. कांडी की नीलम व सुपरवाइजर बलदेव तोमर द्वारा कार्य को समय से पूर्ण किया गया।

घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदेय स्थल संख्या-32, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आर्स के बीएलओ अनीता गैरोला ने कुल 381 मतदाताओं में से 364 गणना प्रपत्र वितरित एवं 364 का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया। घनसाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जोगियाड़ा की बीएलओ सचेंद्री देवी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कोठियाड़ा की बीएलओ अनु देवी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, वाड अणुवा की बीएलओ अंबिका देवी द्वारा भी समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक निर्वहन किया गया।

विधानसभा टिहरी क्षेत्र के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय, नई टिहरी के बीएलओ कृष्णा नौटियाल एवं सुपरवाइजर नरेश बिजलवान तथा राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नई टिहरी की बीएलओ अंजना भद्री द्वारा भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पूर्ण किया गया।

नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोडियाला की बीएलओ आराधना रावत तथा लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल, ढालवाला की बीएलओ मंजू भट्ट द्वारा भी समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पूर्ण किया गया।

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गहड बौसठा मुल्यागाव की बीएलओ जशोदा देवी तथा प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की बीएलओ जुप्पा देवी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भल्डियाणा की बीएलओ सुनीता देवी द्वारा भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पूर्ण किया गया।

सभी बीएलओ ने पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं सक्रियता के साथ मतदाताओं से समन्वय स्थापित कर अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने इन सभी बीएलओ के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता में बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी बीएलओ से इसी समर्पण, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *