*निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात रखने के दिए निर्देश*

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा संबंधित विभागों की सड़क निर्माण एवं अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित सड़क निर्माण, अनुरक्षण, पुनर्निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कें जनपद के विकास की आधारभूत आवश्यकता हैं। ऐसे में निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन सड़कों पर मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य प्रचलित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन एवं यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के सभी भूस्खलन संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक मशीनरी, जेसीबी एवं अन्य संसाधन पूर्व से ही उपलब्ध रखे जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर भूस्खलन अथवा अन्य कारणों से सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यूनतम समय में मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया जाए, ताकि आमजन एवं यात्रियों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों के रखरखाव एवं सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं। साथ ही जल निकासी व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों, पैराफिट एवं अन्य आवश्यक संरचनाओं की नियमित निगरानी एवं मरम्मत सुनिश्चित की जाए।बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित सड़कों की गुणवत्ता ऐसी हो कि स्थानीय जनता का विश्वास एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हो। निर्माण एजेंसियां कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें तथा समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता का परीक्षण भी सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध कार्य निष्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण से ही जनपद में बेहतर सड़क संपर्क एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग संजीव सैनी, ऊखीमठ आर.पी नैथानी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकार पांडे, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई योगेश कोटियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *