*बेरोजगार युवाओं ,किसानों एवं कमजोर वर्ग को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराए जाए- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित*

*स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराए जाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के आवेदन पत्रों पर अनावश्यक आपत्ति न लगाई जाए- जिलाधिकारी*

*कम ऋण जमा अनुपात बैंक शाखाओं को ऋण जमा अनुपात (C D Ratio) को बढ़ाने के लिए कृषि एवं डेयरी क्षेत्र में अधिक किसानों को ऋण उपलब्ध कराते हुए सीडी रेशों बढ़ाने के दिए निर्देश।*

*बैठक में अनुपस्थित रहे बैंक प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*

*पीएमएफएमई योजना में टारगेट पूर्ण न करने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला उद्यान अधिकारी का माह फरवरी का वेतन रोकने के दिए निर्देश*

*ग्राहकों को साइबर क्राइम से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी बैंक शाखाओं को ग्राहकों को जागरूक करने के दिए निर्देश*

*हरिद्वार।   जनपद के बेरोजगार युवाओं, किसानो एवं कमजोर वर्ग के लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से स्वरोजगार परख योजनाओं के लिए बैंकों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले ऋण को प्राथमिकता से उपलब्ध कराते हुए तथा बैंकों को विभिन्न विभागों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लिए प्रेषित किए गए आवेदन पत्रों को सभी बैंक प्राथमिकता से स्वीकृत करते हुए आवेदनकर्ता को ऋण उपलब्ध कराना सुनश्चित करे यह निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में उपस्थित बैंक प्रबंधकों को दिए।

बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पाया कि कई बैंकों के शाखा प्रबन्धक/ प्रतिनिधि  बैठक में उपस्थित नहीं हुए,जिसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए लीड बैंक अधिकारी को संबंधित बैंक प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए, उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है तथा विभिन्न योजनों के लंबित आवेदन पत्रों को संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ उनका निस्तारण करते हुए लंबित आवेदन पत्रों के आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं ढिलाई न बरती जाए।

उन्होंने ऋण जमा अनुपात (C D Ratio) की समीक्षा करते हुए 40 प्रतिशत से कम ऋण जमा अनुपात वाले बैंक शाखाओं को कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को ऋण उपलब्ध करना सुनिश्चित करे जिससे कि बैंक अपना लक्ष्य हासिल कर सके।

उन्होंने सभी विभागों एवं बैंक प्रबंधकों से अपेक्षा की है की उनके द्वारा जो भी डेटा वेब साइट पर जो भी डेटा /अपलोड किया जाता है उसमें किसी भी प्रकार की भिन्नता नहीं होनी चाहिए।

बैठक में पीएमएफएमई योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि उद्यान विभाग द्वारा बैंकों को प्रेषित किए गए आवेदन पत्रों की धीमी प्रगति एवं लक्ष्य पूर्ण न करने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला उद्यान अधिकारी का माह फरवरी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रबन्धको से कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे है तथा ग्राहकों को अपने जाल में फंसा रहे है,इसके लिए उन्होंने ग्राहकों को जागरूक करने के निर्देश दिए,जिसके लिए उन्होंने एसएमएस,पोस्टर,बैनर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी  से अवगत कराते हुए कहा प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जनपद में 31 दिसंबर 2025 तक कुल 2915817 बचत खाते खोले जा चुके है तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत हरिद्वार जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक 860856 व्यक्तियों को बीमा किया जा चुका है, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक 28215 व्यक्तियों का बीमा किया जा चुका है,अटल पेंशन योजना के अंतर्गत जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक 195734 व्यक्तियों को जोड़ा जा चुका है।

बैठक में डीडीएम नाबार्ड अखिलेश डबराल,निर्देशक आरसीटी शिव कुमार ,महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी,जिला कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,सहायक निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा गोपाल कुमार ,आरएफसी अभिषेक कुमार सहित संबंधित अधिकारी विभिन बैंकों के शाखा प्रबन्धक /प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *