जिलाधिकारी टिहरी ने दूरसंचार सेवाओं की समीक्षा की

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में दूरसंचार सेवाओं, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं नेटवर्क से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बीएसएनएल के अधिकारियों को जनपद में 4जी सैचुरेशन से संबंधित सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में ओएलटी (OLT) कार्यशील है, उनकी सूची भी उपलब्ध कराने को कहा, ताकि दूरसंचार सेवाओं का प्रभावी आकलन किया जा सके।

बीएसएनएल के अधिकारियों ने अवगत कराया कि अब तक 45 विद्यालयों में कनेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं, जहां ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा इंटरनेट सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। वर्तमान में संबंधित स्थलों का निरीक्षण प्रधानगण द्वारा किया जा रहा है।

बैठक में जियो कंपनी के प्रतिनिधि नितिन डिमरी ने बताया कि कंपनी द्वारा सभी निर्धारित कनेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं तथा सभी साइटें सुचारु रूप से कार्य कर रही हैं। बताया कि चंबा में फाइबर संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंपनी की एक टीम तैनात है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित फाइबर टीम का संपर्क नंबर साझा करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल समन्वय स्थापित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने नेटवर्क संबंधी शिकायतों के संतोषजनक समाधान न मिलने पर डीडीओ मो. असलम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बीएसएनएल के अधिकृत वेंडर द्वारा अवगत कराया गया कि देवप्रयाग एवं कीर्तिनगर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, सर्विस लिंक, ओएलटी एवं राउटर से संबंधित कुछ तकनीकी समस्याएं हैं। इस पर जिलाधिकारी ने बीएसएनएल अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीडीओ मो. असलम, बीएसएनएल से डीजीएम अनीत कुमार, एजीएम भगत राम, पुलिस उपाधीक्षक महेश लखेरा, ईडीएम सूरज, जियो प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *