विकास भवन सभागार, बागेश्वर में जिला पंचायत बागेश्वर के नव निर्वाचित माननीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।

समारोह की शुरुआत जिलाधिकारी आशीष भटगांई द्वारा की गई, जहाँ उन्होंने लोकतंत्र की गरिमा को साकार करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात् अध्यक्ष महोदया ने नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। भारी वर्षा के बावजूद जनप्रतिनिधियों का उत्साह देखने योग्य रहा और इस अवसर पर कुल 12 नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण की। शेष 07 सदस्य 06 सितम्बर 2025 को प्रस्तावित प्रथम बोर्ड बैठक में शपथ लेंगे।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि लोकतंत्र की सशक्त कड़ी के रूप में पंचायतें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएँगी और प्रशासन हर कदम पर सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवन्त सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, सभी प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अनिल जोशी द्वारा किया गया। समारोह अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *