रुद्रप्रयाग,

जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने ली एसआईआर कार्यों की समीक्षा बैठक, समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के दिए निर्देश

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने आज एनआईसी सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में समस्त रिटर्निंग अधिकारी , सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा निर्वाचन कार्यों से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े प्रत्येक कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी बूथों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर पुनरीक्षण कार्यों को पूर्ण किया जाए तथा कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर फार्मों के वितरण एवं संग्रहण का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए और इसकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची से संबंधित प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड अद्यतन रखा जाए तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में जहां नेटवर्क अथवा अन्य तकनीकी समस्याएं हैं, वहां पूर्व नियोजन के साथ कार्ययोजना तैयार कर निर्वाचन संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित किया जाए। किसी भी परिस्थिति में निर्धारित कार्यक्रम प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्रीय स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य करने तथा आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति पर निरंतर नजर रखी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक आरओ एवं एआरओ प्रतिदिन प्रातः 10 बजे तथा सायं 5 बजे तक अपने-अपने क्षेत्र की कार्य प्रगति रिपोर्ट कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय के भीतर सभी लक्ष्य पूर्ण किए जाएं।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए बूथ स्तर तक प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गंभीरता के साथ संपादित किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन चंद्र जोशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *