-आपसी समन्वय बनाए सभी बेहतर, लाभप्रद सूचना तत्काल पहुंचाएं उच्च अधिकारी तक, किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो सभी रखें ध्यान

-लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम

-मेला क्षेत्र को 06 सुपर जोन, 16 जोन एवं 46 सेक्टरों में विभाजित कर किया गया विशेष सुरक्षा प्रबंधन

-सुरक्षा एजेंसियों, जल पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दल एवं सादे वस्त्रों में तैनात पुलिस बल को दिए गए विशेष निर्देश

हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार में आयोजित होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान पर्व-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित सभागार में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पर्व ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई।

हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखने वाले इस पर्व पर हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सम्पूर्ण मेले का प्रभारी अधिकारी एसपी सिटी को नियुक्त किया गया है।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी, एंटी-सबोटाज चेकिंग, अफवाहों की रोकथाम, घाटों पर सुरक्षा, जल पुलिस की तैनाती, संचार व्यवस्था एवं आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विशेष रूप से हरकी पैड़ी एवं प्रमुख स्नान घाटों पर भीड़ का दबाव बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को वैकल्पिक घाटों की ओर डायवर्ट करने, जेबकतरों एवं उठाईगिरों पर निगरानी रखने, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी हरिद्वार ने सभी पुलिसकर्मियों से कहा कि अत्यधिक भीड़ की स्थिति में मौके पर मौजूद प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं को जिम्मेदार अधिकारी समझते हुए जनहित में त्वरित एवं विवेकपूर्ण निर्णय लें तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

ब्रीफिंग के दौरान दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश-
1. सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 06 सुपर जोन, 16 जोन एवं 46 सैक्टर्स में विभाजित किया गया है। जनपद के रेलवे स्टेशन, हरकी पैड़ी आदि स्नान स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु दिखने पर संयत रहकर तत्काल BDS टीम व श्वान दल से सम्पर्क स्थापित करें व लगातार एण्टीसबोटाज एवं फिस्किंग की कार्यवाही की जाए।2. ⁠मेले मे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया है तथा संदिग्ध व्यक्तियों/संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की कार्यवाही भी करायी गई है। फिर भी मेले के दौरान इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद में प्रवेश करने वाले तथा जनपद से प्रस्थान करने वाले सभी वाहनों की चैंकिंग की जाएगी कि कहीं पर कोई संदिग्ध वस्तु तो छुपाकर नहीं रखी गई है।


3. ⁠ड्यूटी पर नियुक्त प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को यह मालूम होना चाहिये कि उसकी ड्यूटी क्या है, उसे क्या करना है और क्या नहीं करना है,उसके निकटवर्ती पुलिस कर्मी एवं महत्वपूर्ण नम्बर उसके पास अवश्य हों। साथ ही कोई अधिकारी/कर्मचारी ड्युटी के दोरान अनावश्यक रूप से मोबाईल फोन का प्रयोग नही करेगा।
4. ⁠पूर्व में जारी ट्रैफिक प्लान सभी को स्पष्ट रूप से मालूम होना चाहिये। जिससे कि वाहनो को सही मार्ग पर रवाना कर भीड़ को नियन्त्रित किया जा सके।
5. ⁠मेले के दोरान किसी भी तरह की अफवाहों को न फैलने दें। चेतक/ मोबाईल वाहन निरन्तर अपने-अपने क्षेत्र मे भ्रमण पर रहेगे व गडबडी फैलाने वाले तत्वों पर सतर्कता दृष्टिग रखते हुये अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे।


6. ⁠समस्त जोनल प्रभारी/सैक्टर प्रभारी ड्यूटी स्थल पर कर्मचारीगण को उसकी ड्यूटी के विषय में भंली भांति ब्रीफ कर लें। यदि कर्मचारी को अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में कोई भी भ्रम हो तो अपने उच्चाधिकारी से अवश्य पूछे।
7. ⁠व्यवहार शालीन एव दृढ हो यह सुनिश्चित कर लिया जाय। पुलिसकर्मी से आमजन को बहुत अपेक्षायें होती हैं, इसलिए ऐसा कोई भी कार्य या व्यवहार न करें जिससे आप स्वयं ही समस्या एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का मुद्दा बन जायें।
8. ⁠सैक्टर अधिकारी एवं जोनल अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ आज शाम ही अपने-अपने सैक्टरो मे गोष्ठी कर डयूटी मे आने वाली समस्या का निराकरण करें।


9. ⁠ड़यूटी पर नियुक्त सभी अधिकारी एंव कर्मचारीगण आपस में कम्यूनिकेशन बनायें रखें, लगातार सम्पर्क में रहें, महत्वपूर्ण सूचनाओं को आपस में लगातार साझा करते रहें।


10-रात्रि में ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल किसी भी दशा में मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों को अनावश्यक रूप से पार्क न होने दें।

11. मेले ड्यूटी में नियुक्त सभी अधि0 अपने सीमावर्ती सैक्टर व जोनल प्रभारियों का मोबाईल नम्बर, जल पुलिस, बम स्क्वायड प्रभारी आदि महत्वपूर्ण नम्बरों को अपने पास अवश्य रखें व अपने प्रतिस्थानी के आने पर ही अपनी डियूटी प्वाइंट छोडें


12. ⁠स्नान पर्व के दिन प्रातः दो बजे ही घाटों पर सो रहे श्रद्धालुओं को जगाकर घाटों को खाली कर दिया जाये जिससे कि श्रद्धालुगण आसानी से स्नान कर अपने गन्तव्य के लिये रवाना हो सकें
13. ⁠जेब कतरों एंव उठाईगिरों परसतर्क दृष्टि रखने हेतु सादे वस्त्रों में नियुक्त फोर्स निरन्तर घाटों एंव भीड़ भाड वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहेगें।


14. ⁠Ins. LIU संवेदनशील स्थानो पर अभिसूचना कर्मियो को नियुक्त कर लाभप्रद सूचना से अवगत कराना सुनिश्चित करेगें।
15. हरकी पैडी स्थल के प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ 80 प्रतिशत से अधिक होने की दशा में भीड को अन्य घाटों पर डायवर्ट कराया जाये। सम्बन्धित जोनल अधिकारी उक्त कार्यवाही को तत्समय सम्पादित कराये जाने हेतु पूर्ण उत्तरदायी होंगे
16. ⁠श्रद्धालुओं के स्नान करते समय घाटों पर फिसलने, डूबने व बहने की दशा में उनके बचाव हेतु जल पुलिस नियुक्त की गयी है, जो स्नान पर्व के दौरान डूबने की घटनाओं के दौरान रोकथाम एवं बचाव कार्य करेगें।
17. ⁠हरकी पैड़ी की और आने वाले प्रत्येक पुल के दोनों किनारों पर नियुक्त पुलिस बल को रस्से दिये जायें ताकि श्रद्धालुओं की आकस्मिक भीड़ होने पर हरकी पैडी के निकट घाटों पर भीड को डायवर्ट किया जा सके। इन बिन्दुओं के प्रभारी जोनल अधिकारी हरकी पैडी से सामन्जस्य स्थापित करते हुये तत्काल भीड को नियन्त्रित करेगें।
18. ⁠सभी कर्मचारी अपने साथ सीटी और डंडा अवश्य रखेंगे। बढ़ते तापमान को देखते हुए अपने साथ पानी की बोतल व अगर हो सके तो उसमें थोड़ा नमक, चीनी एवं नींबू डालकर रखें व अपने शरीर को पूरी तरीके से हाइड्रेटेड रखें। ज्यादा गर्मी होने के कारण पानी अधिक पिएं। हैवी खाने से बचें एवं अपने शरीर को हल्का रखें ताकि शरीर चुस्त एवं फुर्तीला रहे।
19. ⁠पर्व में अत्यधिक भीड़ की दशा में सभी प्वाइंट पर अधिकारीगण का पहुंच पाना संभव नहीं ।

उक्त अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेl

पुलिस फोर्स-
सहायक/अपर पुलिस अधीक्षक-06
पुलिस उपाधीक्षक-13
निरीक्षक / थानाध्यक्ष-15
सब-इंस्पेक्टर / सब-इंस्पेक्टर-72
महिला उ०नि०-09
मुख्यआरक्षी / आरक्षी-232
महिला मुख्यआरक्षी/आरक्षी-50
निरीक्षक यातायात-2
सब-इंस्पेक्टर / सब-इंस्पेक्टर-11
मुख्यआरक्षी / आरक्षी यातायात-17
अभिसूचना ईकाई-14 कर्मगण
बी.डी.एस. टीम/डॉगस्कवॉड-02 टीम
घुड़सवार पुलिस-03 टीम
जल पुलिस-15 कर्म0गण
पीएसी-02 कम्पनी 02 प्लॉटून
उ०नि० प्रशिक्षु पीटीसी-188
रिक्रूट आरक्षी 40 पीएसी-230
रिक्रूट आरक्षी पुलिस लाईन-209
होमगार्ड जवान-200
पी०आर०डी० जवान-200


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *