मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम

अजबपुर कलां में घर-घर नोटिस वितरण प्रक्रिया का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट

मतदाता सूची में नाम और विवरण सुधारने का मौकाः 5.47 लाख मतदाताओं को दिए जा रहे नोटिस

देहरादून ,मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन आयोग उन सभी नागरिकों को विवरण दुरुस्त करने का बड़ा अवसर दे रहा है, जिनके आंकड़ों में कोई त्रुटि या मैपिंग संबंधी विसंगति रह गई है। इस अभियान की धरातलीय हकीकत परखने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे।

जिलाधिकारी ने अजबपुर कलां क्षेत्र में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा घर-घर जाकर नोटिस तामिल कराने की प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वे स्थानीय निवासी अरविंद नेगी के घर पहुंचे, जहां बीएलओ नाम में विसंगति के कारण नोटिस सौंपते हुए निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने की जानकारी दे रहे थे। जिलाधिकारी ने इस पूरी प्रक्रिया का बारीकी से मुआयना किया।

बीएलओ की आसानी के लिए बनेगा फ्लोचार्ट/चेकलिस्ट
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान को पूरी तरह से त्रुटिरहित और सुगम बनाने के लिए बीएलओ हेतु एक स्पष्ट फ्लोचार्ट और चेकलिस्ट तुरंत तैयार की जाए। इसे तत्काल सभी बीएलओ को उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी भी स्तर पर प्रक्रिया में भ्रम न रहे।

14 जुलाई को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल के अनुसार देहरादून जिले में अब तक 11,90,805 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। वर्ष 2003 एवं 2026 की मतदाता सूची से मिलान न हो पाने या विवरण अपूर्ण होने के कारण 5.47 लाख मतदाताओं को व्यक्तिगत नोटिस दिए जा रहे हैं। बीएलओ घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से नोटिस देंगे और इसकी फोटो आयोग के निर्धारित ऐप पर अपलोड की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी ईआरओ को आयोग की गाइडलाइन के अनुसार तय समयसीमा में बेहद सावधानी से काम पूरा करने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण के नामित सेक्टर अधिकारी डॉ. महेश कुमार, एईआरओ अपर्णा बहुगुणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली तथा बीएलओ विभांशु भट्ट मौजूद थे


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *