-मा0 गृहमंत्री भारत सरकार के कार्यक्रम की समीक्षा से लौटते हुए देहरादून जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूर्ति कर रहे भगवानपुर स्थित गौदाम का औचक निरीक्षण

-मा0 मुख्यमंत्री के संकल्पानुसार राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से समझौता नही; पर डीएम देहरादून का एक्शन; भगवानपुर पहुंच सेंट्रल गोदाम का निरीक्षण

-आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक;

-देहरादून सहित गढ़वाल एवं कुमाऊँ में आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई होने वाले अंडो की गुणवत्ता परीक्षण हेतु सैंपल लिए गए

-गोदाम का संचालन मानक अनुसार करने के निर्देश; सामग्री आपूर्तिकर्ता से निर्गत गुणवत्ता सर्टिफिकेट मांगे गए हैं

-आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्ति हेतु डिस्पैच हो रहे वाहनों को रूकवाकर डीएम ने करवाई सेंपलिंग; टिहरी उत्तरकाशी एवं डोईवाला सामग्री लेकर निकलने वाले थे वाहन

देहरादून। मा0 गृहमंत्री भारत सरकार के देहरादून/हरिद्वार में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा के उपरान्त लौटते हुए जिलाधिकारी सविन बसंल ने तहसील भगवानपुर स्थित सेन्ट्रल गोदाम का औचक निरीक्षण किया। लम्बे समय से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त इनपुटस कि जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आपूर्ति की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत परीक्षण आवश्यक है।

मा० मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल द्वारा तहसील भगवानपुर अन्तर्गत माढी चौक अवस्थित राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन एवं पोषण सामग्री आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न माध्यमों से आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति की जा रही सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में प्राप्त इनपुटस , जिनका मा0 मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेेकर सभी जिलाधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे।

निरीक्षण में खजूर एवं केले व अंडे के सैम्पल लिए गए। सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी। गोदाम का संचालन खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण एवं तापमान (टेंपरेचर) नियंत्रण की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन आपूर्ति हेतु डिस्पैच किए जा रहे वाहनों को मौके पर रुकवाकर सैंपलिंग कराई गई। टिहरी, उत्तरकाशी एवं डोईवाला के लिए सामग्री लेकर रवाना होने वाले वाहनों की जांच कर खाद्य सामग्री के नमूने परीक्षण हेतु सुरक्षित कराए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि राज्य के नौनिहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता संबंधी किसी भी शिकायत की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेंद्रदेव, कानूनगो भगवानपुर संजय कुमार, श्रम विभाग से अनिल पुरोहित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *