नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत खराब स्ट्रीट लाईट मरम्मत एवं बदलने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत प्रतिदिन 500 से अधिक लाईटे टीमों द्वारा बदली जा रही है। इसके लिए 09 अक्टूबर से 35 टीमें प्रतिदिन वार्डवार जाकर लाईन बदलने का कार्य कर रही हैं,जिनके कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटिरिंग की जा रही है। नगर निगम की टीम द्वारा आज विभिन्न वार्डों में लगभग 480 से अधिक लाईट ठीक की गई हैं वही देर रात प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम की सभी टीमों द्वारा मिलकर कुल 646 लाईटों की मरम्मत की गई है।

नगर निगम द्वारा वार्डवार 35 टीमों की रवानगी तिथि 09 अक्टूबर 2024 से अबतक लगभग 6 हजार से अधिक लाईटें ठीक की जा चुकी हैं।

डीएम के निर्देश पर दीपावली तक नगर निगम के लाईट कार्यों से जुड़े अधिकारी कार्मिकों, टीमों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है।

वहीं ईईएसएल ने मेरठ रिपेयर सेंटर को भेजी गई 570 लाईटें मरम्मत उपरान्त प्राप्त हो गई हैं। तथा 208 मरम्मत की गई लाइटें ईईएसएल द्वारा नगर निगम को सौंप दी गई हैं, जबकि 334 लाइटें नगर निगम द्वारा मरम्मत के लिए ईईएसएल को दी गई हैं। अब तक निगम के पास 1500 से अधिक लाइटें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त कुल 11 टीमें पार्षद और जन प्रतिनिधियों के पास भेजी गईं, जबकि बाकी अन्य टीमें सीएम हेल्पलाइन और अन्य शिकायतों पर काम कर रही हैं।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *