हरेला अभियान के तहत रुद्रप्रयाग में शुरू हुआ ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान*

*जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्वयं पुस्तक दान कर किया अभियान का शुभारंभ, जनपदवासियों से जुड़ने की अपील*

जनपद रुद्रप्रयाग में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ज्ञान संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई । जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा ने ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान का शुभारंभ करते हुए स्वयं एक पुस्तक दान कर इस अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार हरेला पर्व पर पौधारोपण कर प्रकृति को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया जाता है, उसी प्रकार पुस्तक दान कर समाज में ज्ञान का प्रसार भी किया जा सकता है। एक अच्छी पुस्तक न केवल किसी व्यक्ति के जीवन की दिशा बदल सकती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का माध्यम भी बनती है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी पसंद की कम से कम एक पुस्तक दान करे तो जनपद में ज्ञान का एक विशाल भंडार तैयार किया जा सकता है, जिसका लाभ विद्यार्थी, युवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी तथा आम नागरिकों को लंबे समय तक मिलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकों का महत्व समय के साथ कभी कम नहीं होता। पुस्तकें ज्ञान, संस्कार, अनुभव और विचारों की ऐसी अमूल्य धरोहर हैं, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी समाज का मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पुस्तक दान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने, ज्ञान साझा करने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का एक प्रयास है।

उन्होंने जनपद के सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक उपयोगी एवं प्रेरणादायी पुस्तक अवश्य दान करे। उन्होंने कहा कि यह छोटा-सा योगदान किसी जरूरतमंद विद्यार्थी के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। समाज के सामूहिक प्रयासों से यह अभियान निश्चित रूप से जनआंदोलन का रूप लेगा और जनपद में ज्ञान के प्रति नई चेतना का संचार होगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संदीप भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *