*हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 प्रशिक्षण के 11वें चरण में इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी ने 600 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया*

सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार में कुंभ मेला प्रशिक्षण 2027 के 11वें चरण के अंतर्गत 600 पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कार्मिकों को इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी ने कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराना, भीड़ नियंत्रण, साधु संतों अखाड़ों के अमृत स्नान(शाही स्नान) एवं पेशवाईयों की परम्पराओं पर तथा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, स्वंयसेवी सामाजिक संस्थाओं से पुलिस का परस्पर सामान्जस्य स्थापित करते हुए पुलिस कार्मिकों की विशेष भूमिका निर्वहन के लिये विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया। डॉ. नरेश चौधरी ने 1986 कुंभ मेला, 1996 सोमवती स्नान, 1998 कुंभ मेला, 2004 अर्द्धकुंभ मेला, 2010 कुंभ मेला, 2011 शांतिकुंज द्वारा शताब्दी वर्ष में हुई भगदड़ वाली घटनाओं की कुंभ मेले डयूटी करने वाले सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को विस्तृत जमीनी जानकारियां अवश्य होनी चाहिये जिससे हम विशेष सतर्क रहते हुए इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे। डॉ. नरेश चौधरी ने प्रशिक्षणार्थियों को विशेष रूप से 2004 अर्द्धकुंभ मेले की घटना को केन्द्रित करते हुए अवगत कराया कि वह उत्तराखण्ड बनने के बाद का सबसे बड़ा एवं प्रथम स्नान पर्व था जिसमें हमारी पुलिस में अधिकतर नये एवं अनुभवहीन कर्मी भी थे। जिससे हमारा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा सामाजिक स्वंयसेवी संस्थाओं से सामान्जस्य का अभाव था जिससे अफवाओं के कारण घटना हुई और हरिद्वार में पहली बार कर्फ्यू लगाना पड़ा उससे सबक लेकर कुंभ मेले में कार्य करने वाले विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समय- समय पर स्थानीय नागरिकों से हमेशा सामान्जस्य बनाते हुए उनके द्वारा दिये सुझावों पर अमल किया जिससे सभी चुनौतीपूर्ण स्नान पर्वों को निर्विध्न एवं कुशल से सम्पन्न कराया। डॉ. नरेश चौधरी ने स्वंय द्वारा भी लगभग 04 दशकों से सभी कुंभ मेला, अर्द्धकुंभ मेला, सोमवती, कांवड़ एवं अन्य बड़े-बड़े स्नान पर्वों तथा अन्य चुनौती पूर्ण आयोजनों में किये गये सहयोग एवं दायित्वों के निर्वहन पर भी प्रशिक्षणार्थियों को रुबरू कराया। डॉ. नरेश चौधरी ने पुलिस के उच्च अधिकारियों एवं कुंभ मेला प्रशासन का विशेष धन्यवाद दिया कि इस प्रकार के प्रशिक्षणों से जो कुंभ मेले में कार्य करने वाले कार्मिकों को जमीनी हकीकत की विशेष रूप से जानकारियां मिलती हैं तथा उसका सीधा लाभ इतने बड़े मेले को सहजता से निर्विध्न रूप से सम्पन्न कराने में होता है और पूर्व में हुई घटनाओं की कमी भी होती है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *