*कोतवावाली बहादराबाद*

*चैकिंग के दौरान हरिद्वार पुलिस ने 12 किलो गोमांस के साथ 01 आरोपित को धर दबोचा, 02 अन्य नामजद*

*भारापुर के जंगलों में गोवंश काटकर मांस बेचने ले जा रहा आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा*

*गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, नामजद आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी*

दिनांक 24.11.2026 को प्रभारी चौकी शांतरशाह उ0नि0 अजय कुमार मय हमराही पुलिस कर्मियों के ग्राम सहदेवपुर हलवाहेडी जाने वाले तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान ग्राम घोड़ेवाला की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी,पुलिस कर्मियों द्वारा टॉर्च की रोशनी से मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, जिस पर मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा।

इसी दौरान मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई, जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा मोटर साइकिल सवार को तिराहे से लगभग 20 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मुबारिक पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद कट्टे के अंदर रखे प्लास्टिक के थैले को खोलकर देखा गया तो उसमें दो अलग-अलग सफेद रंग की प्लास्टिक की पन्नियों में लगभग 12 किलोग्राम मांस रखा हुआ मिला, जो प्रथम दृष्टया गोमांस प्रतीत हो रहा था।

बरामद मांस के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित मुबारिक ने बताया कि उक्त मांस गाय का है, जिसे उसने अपने साथी इमरान पुत्र गरीबुल निवासी ग्राम भारापुर, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार तथा छोटन पुत्र सब्बीर निवासी ग्राम भारापुर, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार के साथ भारापुर के जंगलों में गाय काटकर प्राप्त किया था। वह उक्त मांस को बेचने के लिए ले जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

बरामद मांस से नमूना माल लेकर शेष मांस को पशु चिकित्साधिकारी की देखरेख में सुरक्षित स्थान पर अम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया। आरोपित को गिरफ्तारी का कारण बताकर पुलिस हिरासत में लिया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपित मुबारिक एवं 02अन्य नामजद आरोपित के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद पर गोवंश संरक्षण अधिनियम, 2007 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*नाम पता आरोपित*

1.मुबारिक पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

*बरामदगी*

12 किलोग्राम गोमांस।

*पुलिस टीम*

* उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शांतरशाह,

* कानि0 चन्दन सिंह,

* हो0गा0 सचिन

* हो0गा0 करण


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *