एन०एच ०एम० संविदा कर्मचारी संगठन प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न

शरद रौतेला चुने गए प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव पद पर विनोद पैन्यूली विजयी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन उत्तराखंड का प्रदेश कार्यकारिणी निर्वाचन रविवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में संपन्न हुआ। गुप्त मतदान प्रक्रिया से संपन्न हुए निर्वाचन में विभिन्न पदों हेतु वोट डाले गए। जिनका परिणाम निम्नवत रहा।

प्रदेश अध्यक्ष पद पर शरद रौतेला 279 मतों के अंतर से विजयी।

प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) पद पर देवंती डबराल 109 मतों के अंतर से विजयी।

प्रदेश उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर हरेंद्र कथैत 39 मतों से विजयी।

प्रदेश महासचिव पद पर विनोद पैन्यूली निर्विरोध विजयी।

प्रदेश सचिव पद पर आशीष भट्ट 121 मतों के अंतर से विजयी।

प्रदेश संगठन मंत्री पद पर अजय सिंह 89 मतों के अंतर से विजयी।

प्रदेश प्रवक्ता पद पर कुलदीप रमोला निर्विरोध विजयी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर जगदीश नेगी 219 मतों के अंतर से विजयी।

निर्वाचन प्रक्रिया में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ से डॉ गौतम नैथानी, नर्सिंग एसोसिएशन से शालिनी चौधरी, उत्तरांचल मेडिकल एवं पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीअल एसोसिएशन उत्तराखंड से अध्यक्ष संजय नेगी, उत्तराखंड फार्म सी संग से ग़जपाल सिंह रावत, पर्वतीय उत्तराखंड कर्मचारी शिक्षक संगठन से अध्यक्ष श्री सोहन सिंह रावत श्रीमती रनीता प्रसाद, भारतीय मजदूर संघ से गढ़वाल संगठन मंत्री संदीप गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धिवल्लभ थपलियाल आदि द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिभाग किया।

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों का संगठन कर्मचारियों की समस्याओं मांगो के लिए कृतसंकल्पित है। आशा है कि आज निर्वाचित पदाधिकारी भविष्य में संगठन को मजबूती देंगे एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्षरत रहेंगे।

इस अवसर में NHM कर्मचारियों ने पुनः एक स्वर में समान कार्य, समान वेतन तथा नियमितीकरण की मांग को दोहराया। कर्मचारियों ने कहा कि जल्द ही इन मांगों के संबंध में प्रतिनिधिमंडल द्वारा मिशन प्रबंधन एवं शासन से मुलाकात की जाएगी।

अधिवेशन में NHM संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, पूर्व महासचिव राकेश बिष्ट प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी, प्रदेश महासचिव हर सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना उनियाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश रतूड़ी सहित विभिन्न जनपदों से आए भारी संख्या में NHM कर्मी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *