आर्य समाज भेल हरिद्वार में मनाया गया पर्यावरण दिवस,
पूर्व मुख्यमंत्री राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया वृक्षारोपण,
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर्य समाज मंदिर भेल हरिद्वार में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ,
हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कदम्ब एवं जामुन का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी को भारत सरकार द्वारा पदम भूषण देने पर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। आर्य समाज भेल हरिद्वार, ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया,वरिष्ठ नागरिक महासभा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार संगठन के द्वारा भगत सिंह कोश्यारी का संयुक्त रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी को शॉल, स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उन्हें दिया गया पद्म भूषण का सम्मान उनका सम्मान नहीं बल्कि उत्तराखंड की समस्त जनता का सम्मान है। इसके लिए वह भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत के आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित भारत के रूप में देखना चाहते हैं। हम सब की खासतौर से युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में तन, मन, धन से काम करें।
उन्होंने कहा कि आज वृक्षारोपण करना बेहद जरूरी है। उससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। उन्होंने युवाओं से स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी श्रद्धानंद और स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम केवल पौधे लगाए नहीं बल्कि उनका पालन करें ताकि वे बड़े होकर हमें छाया और ऑक्सीजन दें उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वेदों में वनस्पति यानी पेड़ पौधों को बचाने के लिए प्रार्थना की गई है ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह सके उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध को बौद्ध वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने कहा कि युवा कृत्रिम बौद्धिकता (एई) के साथ-साथ अध्यात्म का भी अध्ययन करें,गीता वेद पढ़े। क्योंकि अध्यात्म से बड़ी कोई एई नहीं है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज भेल के प्रधान बलवीर तलवार ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन को स्वच्छ हवा देते हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के सबसे ईमानदार और लोकप्रिय जनप्रिय राजनेता है और उनका सम्मान किया जाना पूरे उत्तराखंड का सम्मान करने के समान है।अध्यक्षीय संबोधन में बलवीर तलवार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को विश्व यज्ञ दिवस के रूप में ही मनाया जाना चाहिए क्योंकि यज्ञ से ही पर्यावरण की स्वच्छता और शुद्धता होती है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी सबसे लोकप्रिय जन नेता है। उनका सम्मान करके प्रधानमंत्री ने पूरे उत्तराखंड का सम्मान किया है। बलवीर तलवार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में डेढ़ सौ से अधिक बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिनकी आयु 6 वर्ष से 22 वर्ष तक है और इसका समापन 7 जून को किया जाएगा।जिसमें मुख्य अतिथि हरिद्वार के जिला अधिकारी मयूर दीक्षित और भेल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार होंगे।
आज निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा सुलभ कराने वाले डॉक्टर केशव कर्णवाल का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर ग्रीन मैन विजय पाल बघेल, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, नगर निगम हरिद्वार की मेयर किरण जैसल, दर्जाधारी मंत्री श्यामवीर सैनी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्र रघुवंशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग प्रचारक सुरेश सुयाल, अवनीश ओहरी, सिडकुल मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महेंद्र आहूजा, आर्य समाज भेल के महामंत्री मदन सिंह, वरिष्ठ प्रधान कृष्ण कुमार चंदवानी,ओपी बत्रा, यज्ञ के ब्रह्म आचार्य योगेंद्र मेधावी,ज्योति आर्य, डॉ सुधा तलवार एवं कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सुयाल ने किया। इस अवसर पर आज शाम को एक बड़ी शोभायात्रा आर्य नगर ज्वालापुर से आर्य समाज भेल तक निकाली गई। शोभायात्रा को आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के प्रधान सुधीर गुलाटी ने संबोधित किया। आर्य समाज भेल में 30 मई से 7 जून तक आर्य वीर दल एवं वीरांगना प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चे भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों एवं युवाओं को बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेने के साथ-साथ भाले, तलवार और लाठी चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही गायत्री मंत्र का गायन और यज्ञ की कला से निपुण किया जा रहा है। आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने चित्रकला कला प्रतियोगिता में भाग लिया और पर्यावरण को लेकर कई चित्र बनाए जिनकी प्रदर्शनी लगाई गई। और प्रदर्शनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
भारतीय वृक्ष न्यास (ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेगा ड्रॉइंग कंप्टीशन आयोजित किया गया जिसमें जूनियर वर्ग से स्वर्णिका सैनी, सीनियर वर्ग से आविका आर्या तथा मिश्रित वर्ग से इशिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों में से क्रमशः अणुव्रत आर्या, प्रज्ञान तथा परी रहीं तथा तृतीय स्थान पाने वाले आशिमा आर्या, ऋचा आर्या तथा वेदिका रहीं। पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में आर्य समाज शिविर में भाग लेने वाले दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आर्यवीर और आर्य वीरांगनाओं के अलावा पूरे हरिद्वार से व्यक्तित्व विकास कैंप में प्रतिभाग करने वाले शिविरार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधा रोपित करने के साथ 11 कुंडीय पर्यावरण यज्ञ द्वारा किया गया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *