*बीआईएस देहरादून द्वारा “मानक मंथन” कार्यक्रम में IS 26001:2024 पर व्यापक विमर्श*

•कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) आवश्यकताएँ – IS 26001:2024 पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

•उद्योग, उपभोक्ता संगठनों एवं शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय सहभागिता

•80 से अधिक प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा आज होटल रेजेंटा, देहरादून में “मानक मंथन – कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) आवश्यकताएँ, IS 26001:2024” विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विनोद चमोली, विधायक, धर्मपुर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व सतत विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा उद्योग और समाज के बीच समन्वय का एक सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने सहभागिता की। उन्होंने उद्योगों में CSR के प्रभावी क्रियान्वयन तथा IS 26001:2024 को अपनाने से मिलने वाले व्यावहारिक लाभों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर श्री राजीव रंजन, वैज्ञानिक ‘डी’ एवं सदस्य सचिव, तकनीकी समिति ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए CSR से संबंधित वैधानिक आवश्यकताओं तथा IS 26001:2024 के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान श्री सौरभ तिवारी, निदेशक एवं प्रमुख, BIS देहरादून शाखा कार्यालय ने भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका, मानक मंथन कार्यक्रम की मानकीकरण प्रक्रिया में उपयोगिता तथा प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन (Management System Certification) के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उद्योग, उपभोक्ता संगठनों एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े 80 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों ने IS 26001:2024 को CSR गतिविधियों को संरचित, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्योगों एवं अन्य हितधारकों को CSR से संबंधित भारतीय मानक IS 26001:2024 की आवश्यकताओं से अवगत कराना तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संवाद और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *