भावुक माहौल में जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार को दी गई विदाई

जनपद रुद्रप्रयाग में जिला विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत अनीता पंवार के सहायक परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण देहरादून के पद पर स्थानांतरण होने पर ग्राम्य विकास विभाग द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अनीता पंवार ने दिनांक 17 जून 2023 को जनपद रुद्रप्रयाग में जिला विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। अपने लगभग 3 वर्ष से अधिक के कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनपद में ग्राम्य विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित किया। अपने पदीय दायित्वों के अतिरिक्त उन्होंने परियोजना निदेशक एवं सहायक परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के दायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
उनके कार्यकाल में श्री केदारनाथ यात्रा 2023 से 2026 तक सहायक नोडल अधिकारी के रूप में उन्होंने सभी जिम्मेदारियों का पूर्ण समर्पण एवं मनोयोग के साथ निर्वहन किया। इसके अतिरिक्त पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के सफल संचालन में भी उनकी अहम भूमिका रही।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जिला विकास अधिकारी रहते हुए अनीता पंवार ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली सदैव परिणामोन्मुख रही तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उन्होंने शांत एवं दूरदर्शी निर्णय लेकर विभाग को नई दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा जैसे चुनौतीपूर्ण दायित्वों से लेकर विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के सफल संचालन तक उनका योगदान सदैव सराहनीय रहा। उनका सरल व्यवहार, सकारात्मक सोच और कर्मचारियों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण उन्हें एक कुशल अधिकारी के साथ-साथ श्रेष्ठ मार्गदर्शक भी बनाता है।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह, जिला उद्यान अधिकारी आर. पी. जसोला, जिला पूर्ति अधिकारी के. एस. कोहली, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संदीप भट्ट,जिला सूचना अधिकारी के. एल. टम्टा,
जिला समाज कल्याण अधिकारी टी. आर. मलेठा, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, अंकित रावत, सुखवीर बिष्ट सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन किशन रावत द्वारा किया गया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *