*जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है*

*चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई छापेमारी की कार्यवाही*

*हरिद्वार।  चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा एवं गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार ने सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थौ की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु होटलों ढाबों, निर्माण ईकाईयो एवं फुटकर विक्रय प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया तथा उनके नेतृत्व में आज

खाद्य सुरक्षा की संयुक्त टीम जिसमें वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन, पवन कुमार एवं कपिल देव शामिल रहे के द्वारा नेशनल हाईवे 58 पर जुर्से कन्ट्री से कोर कॉलेज रूडकी तक स्थित कुल 11 कैन्टीन, रेस्टोरेंट एवं ढाबों का निरीक्षण किया। प्रयोगशाला जांच हेतु काला चना-01 तथा खाद्य तेल का 01 नमूना, कुल 02 नमूने लिये गये।

मौके पर 1 किलो खुली हल्दी पाउडर तथा 1 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर को एक्सपायरी डेट व निर्माण तिथि अंकित न होने के कारण तथा नेशनल हाईवे 58, नया गांव बहदराबाद पर स्थित कैंटीन से दुर्गंध युक्त 4.5 किलों उबले काले चने को मौके पर जब्त कर नष्ट कराया गया। मौके पर अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण करने, दुर्गंध युक्त खाद्य पदार्थों का संग्रह एवं विक्रय करने तथा खुली डस्टबिन का प्रयोग करने तथा अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर 4 खाद्य कारोबारकर्ताओं को मौके पर नोटिस जारी किया गया तथा पायी गयी गम्भीर अनियमितताओं के कारण नेशनल हाईवे 58 नया गांव बहदराबाद कैंटीन के विरूद्ध शीघ्र ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जायेगी। 2 ढाबा संचालकों को फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड प्रदर्शित न किये जाने पर मौके नोटिस जारी किया गया।

इसके साथ ही कल 25 मई को खाद्य विभाग की 3 टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन द्वारा सिडकुल रोशनाबाद में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा प्रयोगशाला जांच हेतु खुला पनीर के-02 नमूने लिये गये तथा फूड लाईसेंस मौके पर प्रस्तुत न करने पर 2 खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पवन कुमार के नेतृत्व में हर की पैडी, भूपतवाला, रानीपुर मोड, कनखल क्षेत्र में स्थित रेस्टोरेंट, ऑन लाईन ई कॉमर्स स्टोरों व रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। प्रयोगशाला जांच हेतु सरसों तेल का 01 तथा सूजी का 01 नमूना लिया गया तथा अनिवार्य दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत न करने पर 1 खाद्य कारोबारकर्ता को नोटिस जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कपिल देव के नेतृत्व में पुहाना व झबरेडा में स्थित कैंटीन व रिटेल दुकानों का निरीक्षण किया गया। प्रयोगशाला जांच हेतु खाद्य तेल के -02 तथा खुला धनिया पाउडर का 01 नमूना लिया गया तथा निरीक्षण में पायी गयी अनियमितताओं के कारण 1 खाद्य कारोबारकर्ता को नोटिस जारी किया गया।

चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत विभाग द्वारा उपरोक्त कार्यवाही सम्पूर्ण जनपद में लगातार जारी रहेगी।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *