भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार

आज का पंचांग:-

🌤️ *दिनांक – 17 जून 2023*
🌤️ *दिन – शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*

🌤️ *मास – आषाढ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*

🌤️ *पक्ष – कृष्ण*

🌤️ *तिथि – चतुर्दशी सुबह 09:11 तक तत्पश्चात अमावस्या*

🌤️ *नक्षत्र – रोहिणी शाम 04:25 तक तत्पश्चात मृगशिरा*

🌤️ *योग – शूल 18 जून रात्रि 01:02 तक तत्पश्चात गण्ड*

🌤️ *राहुकाल – सुबह 09:18 से सुबह 10:59 तक*

🌞 *सूर्योदय-05:18*
🌤️ *सूर्यास्त- 19:20*
👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या*

🔥 *विशेष – चतुर्दशी  अमावस्या  और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)*

🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷
🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*
🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें,जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*
🙏🏻

🌷 *स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार*
*”अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते”*

🍲 *जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।*

🌷 *खेती के काम में ये सावधानी रहे*

🚜 *ज़मीन है अपनी… खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें …. न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें …और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें … सूर्य को अर्घ्य दें… और प्रार्थना करें ” आज जो मैंने पाठ किया …अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं …उनको उसका पुण्य मिल जाये | ” तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी |*

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
“दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रह सकता है। ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने आसपास ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपनों के प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप परिवार के सदस्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे, क्योंकि आप उनसे किए हुए वादों को पूरा करेंगे। रचनात्मक कार्य में आप सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके अधिकांश प्रयास सफल होंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। कार्य को सामान्य गति से पूरा करें। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है। जीवनसाथी को करियर में सफलता प्राप्त होगी। अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। किसी पर भी सोच समझकर भरोसा करें। निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। नए काम की शूरत के लिए दिन बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के पथ पर गतिमान रहेंगे। पुरानी समस्याओं को दूर करने के लिए योजनाएं बनानी होंगी। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप कार्य क्षेत्र में किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर बहुत ही सावधानी से करें। बड़ों का साथ व सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। परिवार में भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएं। सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचें। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएं, तभी उन्हें काफी हद तक करने में सफल रहेंगे। आप की वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से से दूरी बनाकर रखें। लंबे अंतराल बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। साझेदारी में किए गए प्रयासों से आपको लाभ मिलेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में ढील देने से बचना होगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आज का दिन संपत्ति की खरीदारी के लिए शुभ रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन कमजोर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें पुरस्कार भी मिल सकता है। आपको कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन अच्छा रहेगा। नए व्यापार के लिए योजना बनाकर चलने से आपको लाभ होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी काम को जल्दबाजी में करने की आदत से आपको समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आवश्यक निर्णय लेते समय में आप सावधान रहें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको मिलने वाले शुभ समाचार जल्दी किसी से साझा न करें। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को किसी कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। लेनदेन से संबंधित मामले में आपको समस्या होगी। विरोधियों से दूरी बना कर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कला कौशल में भी सुधार आएगा। आप अपने प्रमुख कार्यों को गति देंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। जल्दबाजी में आपको आज कोई काम करने से बचना होगा। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप अपनों पर भरोसा बनाए रखें। संतान से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से कहासुनी हो सकती है। किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। नए लोगों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक मामलों में आप दोनों पक्षों को सुनकर कोई निर्णय लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्को से अच्छा लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण विषयों में आप सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ेंगे, तो अच्छा रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संस्कारो और परंपराओं पर आप बल देंगे। आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। सभी के साथ सम्मान बनाए रखें। आपकी कुछ नए लोगो से मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा, तभी उन्हें सफलता हासिल होगी

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार

www.panitjiharidwarwale.com

जानिए अपना दैनिक राशिफल, पंचांग अपने जन्मदिन के अनुसार वर्षफल विद्वान पंडित नितिन शुक्ला जी से केवल आपके विश्वसनीय न्यूज पोर्टल Newsok24.com पर लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें 🙏

भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

समृद्धि बढ़ाने के लिए*

*कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*

*दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें,जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *