भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

हर हर महादेव 

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 26 जून 2023*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – आषाढ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – अष्टमी 27 जून रात्रि 02: 04 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी रात्रि 12:44 तक तत्पश्चात हस्त*
🌤️ *योग – व्यतीपात सुबह 06:07 तक वरीयान*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 07:40 से सुबह 09:20 तक*
🌞 *सूर्योदय-05:20*
🌤️ *सूर्यास्त- 19:22*
👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण –
*विशेष-अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🌷 *चातुर्मास्य व्रत की महिमा* 🌷

➡ *29 जून 2023 गुरुवार से 23 नवम्बर 2023 गुरुवार तक चातुर्मास है।*

🙏🏻 *आषाढ़ के शुक्ल पक्ष में एकादशी के दिन उपवास करके मनुष्य भक्तिपूर्वक चातुर्मास्य व्रत प्रारंभ करे। एक हजार अश्वमेघ यज्ञ करके मनुष्य जिस फल को पाता है, वही चातुर्मास्य व्रत के अनुष्ठान से प्राप्त कर लेता है।*

🙏🏻 *इन चार महीनों में ब्रह्मचर्य का पालन, त्याग, पत्तल पर भोजन, उपवास, मौन, जप, ध्यान, स्नान, दान, पुण्य आदि विशेष लाभप्रद होते हैं।*

🙏🏻 *व्रतों में सबसे उत्तम व्रत है – ब्रह्मचर्य का पालन। ब्रह्मचर्य तपस्या का सार है और महान फल देने वाला है। ब्रह्मचर्य से बढ़कर धर्म का उत्तम साधन दूसरा नहीं है। विशेषतः चतुर्मास में यह व्रत संसार में अधिक गुणकारक है।*

🙏🏻 *मनुष्य सदा प्रिय वस्तु की इच्छा करता है। जो चतुर्मास में अपने प्रिय भोगों का श्रद्धा एवं प्रयत्नपूर्वक त्याग करता है, उसकी त्यागी हुई वे वस्तुएँ उसे अक्षय रूप में प्राप्त होती हैं। चतुर्मास में गुड़ का त्याग करने से मनुष्य को मधुरता की प्राप्ति होती है। ताम्बूल का त्याग करने से मनुष्य भोग-सामग्री से सम्पन्न होता है और उसका कंठ सुरीला होता है। दही छोड़ने वाले मनुष्य को गोलोक मिलता है। नमक छोड़ने वाले के सभी पूर्तकर्म (परोपकार एवं धर्म सम्बन्धी कार्य) सफल होते हैं। जो मौनव्रत धारण करता है उसकी आज्ञा का कोई उल्लंघन नहीं करता।*

🙏🏻 *चतुर्मास में काले एवं नीले रंग के वस्त्र त्याग देने चाहिए। नीले वस्त्र को देखने से जो दोष लगता है उसकी शुद्धि भगवान सूर्यनारायण के दर्शन से होती है। कुसुम्भ (लाल) रंग व केसर का भी त्याग कर देना चाहिए।*

🙏🏻 *आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्रीहरि के योगनिद्रा में प्रवृत्त हो जाने पर मनुष्य चार मास अर्थात् कार्तिक की पूर्णिमा तक भूमि पर शयन करें । ऐसा करने वाला मनुष्य बहुत से धन से युक्त होता और विमान प्राप्त करता है, बिना माँगे स्वतः प्राप्त हुए अन्न का भोजन करने से बावली और कुआँ बनवाने का फल प्राप्त होता है। जो भगवान जनार्दन के शयन करने पर शहद का सेवन करता है, उसे महान पाप लगता है। चतुर्मास में अनार, नींबू, नारियल तथा मिर्च, उड़द और चने का भी त्याग करें । जो प्राणियों की हिंसा त्याग कर द्रोह छोड़ देता है, वह भी पूर्वोक्त पुण्य का भागी होता है।*

🙏🏻 *चातुर्मास्य में परनिंदा का विशेष रूप से त्याग करें । परनिंदा को सुनने वाला भी पापी होता है।*
*परनिंदा महापापं परनिंदा महाभयं।*
*परनिंदा महद् दुःखं न तस्याः पातकं परम्।।*

🙏🏻 *‘परनिंदा महान पाप है, परनिंदा महान भय है, परनिंदा महान दुःख है और पर निंदा से बढ़कर दूसरा कोई पातक नहीं है।’*
🌷 *(स्कं. पु. ब्रा. चा. मा. 4.25)*

🙏🏻 *चतुर्मास में ताँबे के पात्र में भोजन विशेष रूप से त्याज्य है। काँसे के बर्तनों का त्याग करके मनुष्य अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करे। अगर कोई धातुपात्रों का भी त्याग करके पलाशपत्र, मदारपत्र या वटपत्र की पत्तल में भोजन करे तो इसका अनुपम फल बताया गया है। अन्य किसी प्रकार का पात्र न मिलने पर मिट्टी का पात्र ही उत्तम है अथवा स्वयं ही पलाश के पत्ते लाकर उनकी पत्तल बनाये और उससे भोजन-पात्र का कार्य ले। पलाश के पत्तों से बनी पत्तल में किया गया भोजन चन्द्रायण व्रत एवं एकादशी व्रत के समान पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है।*

🙏🏻 *प्रतिदिन एक समय भोजन करने वाला पुरुष अग्निष्टोम यज्ञ के फल का भागी होता है। पंचगव्य सेवन करने वाले मनुष्य को चन्द्रायण व्रत का फल मिलता है। यदि धीर पुरुष चतुर्मास में नित्य परिमित अन्न का भोजन करता है तो उसके सब पातकों का नाश हो जाता है और वह वैकुण्ठ धाम को पाता है। चतुर्मास में केवल एक ही अन्न का भोजन करने वाला मनुष्य रोगी नहीं होता।*

🙏🏻 *जो मनुष्य चतुर्मास में केवल दूध पीकर अथवा फल खाकर रहता है, उसके सहस्रों पाप तत्काल विलीन हो जाते हैं।*

🙏🏻 *पंद्रह दिन में एक दिन संपूर्ण उपवास करने से शरीर के दोष जल जाते हैं और चौदह दिनों में तैयार हुए भोजन का रस ओज में बदल जाता है। इसलिए एकादशी के उपवास की महिमा है। वैसे तो गृहस्थ को महीने में केवल शुक्लपक्ष की एकादशी रखनी चाहिए, किंतु चतुर्मास की तो दोनों पक्षों की एकादशियाँ रखनी चाहिए।*

🙏🏻 *जो बात करते हुए भोजन करता है, उसके वार्तालाप से अन्न अशुद्ध हो जाता है। वह केवल पाप का भोजन करता है। जो मौन होकर भोजन करता है, वह कभी दुःख में नहीं पड़ता। मौन होकर भोजन करने वाले राक्षस भी स्वर्गलोक में चले गये हैं। यदि पके हुए अन्न में कीड़े-मकोड़े पड़ जायें तो वह अशुद्ध हो जाता है। यदि मानव उस अपवित्र अन्न को खा ले तो वह दोष का भागी होता है।

जो नरश्रेष्ठ प्रतिदिन ‘ॐ प्राणाय स्वाहा, ॐ अपानाय स्वाहा, ॐ व्यानाय स्वाहा, ॐ उदानाय स्वाहा, ॐ समानाय स्वाहा’ – इस प्रकार प्राणवायु को पाँच आहुतियाँ देकर मौन हो भोजन करता है, उसके पाँच पातक निश्चय ही नष्ट हो जाते हैं।*

🙏🏻 *चतुर्मास में जैसे भगवान विष्णु आराधनीय हैं, वैसे ही ब्राह्मण भी। भाद्रपद मास आने पर उनकी महापूजा होती है। जो चतुर्मास में भगवान विष्णु के आगे खड़ा होकर ‘पुरुष सूक्त’ का पाठ करता है, उसकी बुद्धि बढ़ती है।*

🙏🏻 *चतुर्मास सब गुणों से युक्त समय है। इसमें धर्मयुक्त श्रद्धा से शुभ कर्मों का अनुष्ठान करना चाहिए।*

🌷 *सत्संगे द्विजभक्तिश्च गुरुदेवाग्नितर्पणम्।*
*गोप्रदानं वेदपाठः सत्क्रिया सत्यभाषणम्।।*
*गोभक्तिर्दानभक्तिश्च सदा धर्मस्य साधनम्।*

🙏🏻 *‘सत्संग, भक्ति, गुरु, देवता और अग्नि का तर्पण, गोदान, वेदपाठ, सत्कर्म, सत्यभाषण, गोभक्ति और दान में प्रीति – ये सब सदा धर्म के साधन हैं।’*

🙏🏻 *देवशयनी एकादशी से देवउठी एकादशी तक उक्त धर्मों का साधन एवं नियम महान फल देने वाला है। चतुर्मास में भगवान नारायण योगनिद्रा में शयन करते हैं, इसलिए चार मास शादी-विवाह और सकाम यज्ञ नहीं होते। ये मास तपस्या करने के हैं।*

🙏🏻 *चतुर्मास में योगाभ्यास करने वाला मनुष्य ब्रह्मपद को प्राप्त होता है। ‘नमो नारायणाय’ का जप करने से सौ गुने फल की प्राप्ति होती है। यदि मनुष्य चतुर्मास में भक्तिपूर्वक योग के अभ्यास में तत्पर न हुआ तो निःसंदेह उसके हाथ से अमृत का कलश गिर गया। जो मनुष्य नियम, व्रत अथवा जप के बिना चौमासा बिताता है वह मूर्ख है।*

🙏🏻 *बुद्धिमान मनुष्य को सदैव मन को संयम में रखने का प्रयत्न करना चाहिए। मन के भलीभाँति वश में होने से ही पूर्णतः ज्ञान की प्राप्ति होती है।*

🌷 *सत्यमेकं परो धर्मः सत्यमेकं परं तपः।*
*सत्यमेकं परं ज्ञानं सत्ये धर्मः प्रतिष्ठितः।।*
*धर्ममूलमहिंसा च मनसा तां च चिन्तयन्।*
*कर्मणा च तथा वाचा तत एतां समाचरेत्।।*
🙏🏻 *‘एकमात्र सत्य ही परम धर्म है। एक सत्य ही परम तप है। केवल सत्य ही परम ज्ञान है और सत्य में ही धर्म की प्रतिष्ठा है। अहिंसा धर्म का मूल है। इसलिए उस अहिंसा को मन, वाणी और क्रिया के द्वारा आचरण में लाना चाहिए।’*

🌷 *(स्कं. पु. ब्रा. 2.18-19)* 🌷
➡ *शेष कल……..*
🌷 *(पद्म पुराण के उत्तर खंड, स्कंद पुराण के ब्राह्म खंड एवं नागर खंड उत्तरार्ध से संकलित)*
🙏🏻

🙏🏻🌷🍀🌼🌹🌻🌸🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
“26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है।

आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कामकाज के मामले में किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा और आपके आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों से आज आपको सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आप आगे बढ़ेंगे और महत्वपूर्ण विषयों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आज वह सब कुछ कर सकते हैं, जिसका अभी तक आपके पास कमी थी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने कामों पर फोकस बनाएं और अपनी आय और अपने खर्चों की एक लिस्ट बनाए तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके बढ़ते खर्च आपके लिए समस्या बन सकते हैं और किसी परिवार के सदस्य के साथ आप किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने सगे संबंधियों की बातों को सुनना होगा और यदि आप कोई योजना बनाने की सोच रहे थे, तो वह भी आज पूरी होगी। आज आपको अपनी बुद्धि से कोई निर्णय लेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपके अंदर मेलजोल की भावना बढ़ेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ लोगों से मुलाकात होगी और जन कल्याण के कार्यों में भी आज आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है और यदि आपने कार्यक्षेत्र के कामों में कुछ बदलाव किया, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय मुलाकात होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य पर फोकस बनाएंगे और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और आप बड़ों के साथ विनम्रता बनाए रखें। आप अपनी खुशी आप सबके साथ बाटेंगे और अपने डेली रूटीन में बदलाव करने से आपको समस्या होगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी। तभी वह सफलता से कर सकते हैं और किसी नए मकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना आज आपका पूरा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी सुख समृद्धि बढ़ाने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार करके लें। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और जिम्मेदारी का भाव आज आपके अंदर बना रहेगा। वरिष्ठ सदस्य की सलाह से आप परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन प्रभावी रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विदेश जाने की यदि आप प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। आए और व्यय में आपको संतुलन बनाए रखना होगा और धन संबंधित मामलों में आज आप पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों के आपको सहयोग मिलेगा। आप किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाएंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आप आगे बढ़ेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आज परिवार के सदस्यों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग आज बहुत ही सोच विचारकर धन लगाएं, नहीं तो समस्या होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। परिजनों की सलाह आपके काम आएगी। किसी लक्ष्य को आप समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकते है। सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अध्यात्म के कार्यों की ओर बढ़ेंगे और किसी परिजन की सलाह आपके काम आएगी। आपको अपनों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में ढील देने से बाद में आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपनी किसी समस्या को लेकर अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और विश्वास से कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें और व्यक्तिगत कार्यों पर आप भरोसा करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। निजी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। मेहनत और विश्वास से काम करके आज आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ नए अनुबंधों से लाभ मिलेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और आपके लाभ का प्रतिशत भी अच्छा रहेगा। आप अपने कामों में ढील देने से बचें। राजनीतिक क्षेत्रों में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप कोई काम अपने पिताजी से पूछ कर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुश खबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। भाई का पूरा साथ मिलेगा और आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें। स्थायित्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। कामकाज को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की किसी और काम के प्रति रुचि जागृति होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना होगा। लेनदेन से संबंधित यदि कोई समस्या चली आ रही है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा।

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
www.panitjiharidwarwale.com

 
जानिए अपना दैनिक राशिफल, पंचांग अपने जन्मदिन के अनुसार वर्षफल विद्वान पंडित नितिन शुक्ला जी से केवल आपके विश्वसनीय न्यूज पोर्टल Newsok24.com पर लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें 🙏

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *