जिलाधिकारी सविन बंसल की उदारता भाव पर गदगद हुए गंगोत्री एनक्लेव वासी,

गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा उन्हें ‘रियल हीरो’ की उपाधि दी गई।

फूलमाला, शॉल, रियल हीरो की स्मृति चिन्ह देकर गंगोत्री एनक्लेव वासियों ने डीएम सविन बंसल को किया सम्मानित,

गंगोत्री एनक्लेव रेजिडेंस की महिलाओं ने जब ठान लिया कि ईगास की लोकपर्व पर जिलाधिकारी सविन बंसल को कलेक्ट्रेट जाकर सम्मनित करेंगे।

डीएम को सम्मनित करने के लिए लोक परंपरा और वेशभूषा में महिलाओं की अपने घरो से निकलने की तैयारी की सूचना डीएम को लगी तो उन्होंने सहृदय भाव से महिलाओ को परेशानी ना हो वही पहुंचने का संदेश भेजा

जिलाधिकारी के एंक्लेव पहुंचते ही लोगों ने लोक परंपरा से स्वागत कर अक्षत हल्दी चन्दन की पिठाई लगाकर जताया आभार, दिया ईगास की बधाई,

देहरादून ।,जिलाधिकारी सविन बंसल कल देर शाम गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा उन्हें ‘रियल हीरो’ सम्मान दिया गया। जिलाधिकारी को लोक पर्व ईगास पर्व अवसर पर गंगोत्री एन्कलेव निवासियांे द्वारा आमंत्रित किया गया था। जहां महिलाओं, बालिकाओं ने जिलाधिकारी हल्दी, चंदन, रोली से टीका अक्षत लगाकर स्वागत किया।

लोक पर्व ईगास बग्गवाल पर्व के अवसर पर सम्मानित करने पर गंगोत्री एंक्लेव वासियों का आभार व्यक्त साथ ही ईगास पर्व पर अधिकारिक व्यस्तता होने के कारण 1 नवंबर को उपस्थित न होने पर मातृशक्ति के आगे क्षमा याची बन डीएम ने क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि राज्य का लोक पर्व ईगास बग्गवाल सौहार्द का पर्व है। उन्होंने कहा कि जनहित में जो भी कार्य कर रहे हैं वह उनके आधिकारिक दायित्व है। माननीय मुख्यमंत्री जी का यही मार्गदर्शन एवं निर्देश है कि राज्य में सौहार्द सुरक्षा का माहौल रहे तथा नागरिकों का जीवन गुणवत्ता अच्छी हो। डीएम ने भी कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना ही है और वे जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

गंगोत्री एन्कलेव की महिलाएं पारम्परिक परिधान में जिलाधिकारी को सम्मानित करते कलेक्टेªट पंहुचने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मातृशक्ति असुविधा न हो को संदेश पंहुचाया कि वह स्वयं गंगोत्री एक्नलेव बंजारावाला आ रहे। जिलाधिकारी को अपने बीच में पाकर महिलाएं, बच्चों में ईगास पर्व का उत्साह देखने को मिला। 

गंगोत्री एक्नलेव के अध्यक्ष गरीश गैरोला ने कहा कि डीएम सविन बंसल, जिले के एसएसपी को अपने पीछे बाइक पर लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। इस वायरल मूवमेंट के चलते सोसाइटी की महिलाओं ने डीएम को एक खास तस्वीर भेंट करने का निर्णय लिया, जिसमें उनके कार्यों का सम्मान झलका। जब डीएम को यह जानकारी हुई कि महिलाएं पहाड़ी परिधान में सज-धज कर उनकी प्रतीक्षा कर रही हैं, तो उन्होंने स्वयं उनके बीच आने और उन्हें सम्मानित करने का आश्वासन दिया। यह इगास बग्वाल के अवसर पर हुई, और डीएम ने इस दौरान जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास हेतु खुलकर संवाद किया। गंगोत्री एन्कलेव वासियों एवं अध्यक्ष ने भी डीएम के इस कदम की सराहना की और उनकी व्यस्तताओं के बीच आए बिना न रह पाने वाली भावनाओं का आदर व्यक्त किया। महिलाओं ने डीएम को विशेष तरीके से दाल के पकोड़े परोसे, जो इगास बग्वाल की परंपरा का हिस्सा है। गंगोत्री एन्कलेव वासियों ने कहा कि डीएम सविन बंसल के प्रति जनता और खासकर महिलाओं के गहरे सम्मान व उनके जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है, जो उन्हें प्रशासन के सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व के रूप में प्रस्तुत करता है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *