राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित,

2027 के चुनाव में मजबूती से उतरेगा रालोद : त्रिलोक त्यागी

हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसान, मजदूर, युवा और आमजन के हितों के लिए समर्पित किया। उनकी विचारधारा आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारतीय राजनीति के उन जननायकों में शामिल हैं जिन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और जहां भी रहे, भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने भी किसानों और मजदूरों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जबकि वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। त्यागी ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं और महिलाओं की शक्ति पर आधारित है तथा जयंत चौधरी शिक्षा, कौशल विकास और खेलों के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही जयंत चौधरी का देहरादून दौरा प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियों में सभी कार्यकर्ताओं को जुटना होगा।श्री त्यागी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकदल उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगा ओर सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएगा,

लोकदल के कार्यकर्ता मजबूती से काम कर रहे हैं।

रालोद के राष्ट्रीय सचिव एवं एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी प्रबुद्ध कुमार ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों में समानता थी। दोनों महापुरुषों ने समाज के वंचित, शोषित और किसान वर्ग के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने गढ़वाल मंडल से पहुंचे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कम समय में उत्तराखंड में रालोद का संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में पार्टी कई क्षेत्रों में प्रभावशाली भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के प्रस्तावित देहरादून कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए तत्कालीन पर्वतीय क्षेत्र (वर्तमान उत्तराखंड) के लिए भूमि एवं वन संबंधी अनेक महत्वपूर्ण सुधार किए, जिनका लाभ आज भी प्रदेश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रालोद इन कार्यों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास करता रहेगा।

सम्मेलन में प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद डोभाल, प्रदेश सचिव आरती जायसवाल, रूपाली चौधरी, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उदयवीर सिंह राजा, प्रदेश महासचिव लोकेश सैनी, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, प्रदेश सचिव डॉ. योगेंद्र उनियाल, विक्रम रावत, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी, युवा लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र पवार, उबैदर रहमान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *