“घर बैठे पायें बिजली बिल से जुड़ी समस्त जानकारी-1912 टोल फ्री नं० मा० मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा एवं उनके मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण को आधार बनाकर यूपीसीएल द्वारा विभिन्न माध्यमों से विद्युत उपभोक्ताओं की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है जिनमें केन्द्रीयकृत कॉल सेण्टर का संचालन, उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप तथा मेगा कैम्प / शिविरों का आयोजन इत्यादि शामिल है।

उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान हेतु यूपीसीएल मुख्यालय स्थित 24X7 केन्द्रीयकृत कॉल सेंटर का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है। कॉल सेंटर में लगातार 03 शिफ्टों में कार्य किया जाता है। वर्तमान में सेंटर में 105 CSR (Consumer Service Representative) कार्यरत हैं जिनमें 64 पुरुष और 41 महिला ऑपरेटर शामिल है।

अब उपभोक्तागण टोल फ्री नं0 1912 पर सम्पर्क कर स्मार्ट मीटर प्रणाली से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सेंटर में पूरे प्रदेश से आने वाली सभी बिजली सम्बन्धी शिकायतों का अनुश्रवण किया जाता है और सम्बन्धित विभाग को कार्यवाही हेतु अग्रसित कर दिया जाता है। उपभोक्ता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के साथ ही शिकायत संख्या जनरेट कर दी जाती है तथा उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाईल एपलिकेशन के द्वारा अपनी शिकायत को ट्रैक कर स्टेटस की जानकारी भी ले सकते हैं।

स्वयं सेवा मोबाईल एप के अलावा भी उपभोक्ता विभिन्न ऑनलाईन माध्यमों जैसे यूपीसीएल की वेबसाइट (www.upcl.org), ई-मेल (customercare@upcl.org) एवं टोल फ्री नं0 1912 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। केन्द्रयीकृत कॉल सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन 500 से अधिक उपभोक्तागण अपनी विद्युत सम्बन्धित समस्याओं का समाधान पा रहे हैं। गत माह में बाधित विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित प्राप्त सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शून्य किया जा चुका है तथा शेष वाणिज्यिक एवं लाईन शिपटिंग, मीटर बदलना, लम्बे स्पानों में पोल लगाना इत्यादि से जुड़ी शिकायतों का आगामी दिनों में समयबद्ध रूप से निस्तारण किया जायेगा। उपभोक्ताओं कि शिकायतों का त्वरित समाधान ना होने की स्थिति में उपभोक्तागण यूपीसीएल के स्थानीय शिकायत केन्द्रों पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इसके अलावा प्रबन्ध निदेशक, यू०पी०सी०एल० द्वारा समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यू०पी०सी०एल० के सभी उपभोक्ता सेवा केन्द्रों / राजस्व संग्रहण केन्द्रों पर दिव्यांगजनों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा व सुगमता के लिये केन्द्रों में सुरक्षित एवं आरामदायक बैठने का स्थान, बिल जमा करने के लिये पृथक लाईन तथा बिजली से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *