Ghanshyam Bhawan, प्रेम नारायण दास, घनश्याम भवन हरिद्वार व आश्रम से जुडी अन्य संस्थाओं के उतराधिकारी मंहत नियुक्त।

Ghanshyam Bhawan, Prem Narain Das was appointed as the successor Mahant of Ghanshyam Bhawan Haridwar and other institutions connected with the Ashram.

Ghanshyam Bhawan, हरिद्वार भोपतवाला दूधाधारी चौक स्थित घनश्याम भवन के मंहत संचालक किशन दास महाराज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज प्रेम नारायण दास को घनश्याम भवन हरिद्वार व आश्रम से जुडी अन्य संस्थाओं का उतराधिकारी मंहत नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर बाबा हठयोगी, ऋषिकेश मंडल के संरक्षक मंहत मंहामंण्लैश्वर डा० रामेश्वर दास महाराज, मंहत रघुवीर दास, मंहत नारायण दास पटवारी, मंहत किशन दास तथा महाम्णलैश्वर मंहम श्यामदास महाराज ने बैरागी समाज के प्रमुख पंचों द्वारा प्रैमनारायण दास को घनश्याम भवन का मंहत को गद्दी पर बैठाकर गद्दी नशीन किया तथा तिलक चादर व फूल माला पहना कर पद् पर बिभुषित किया।

इस अवसर पर बाबा हठयोगी महाराज ने कहा मंहत किशन दास का प्रेमनारायण दास को अपना उतराधिकारी नियुक्त करने का उत्तम निर्णय है।

आज हरिद्वार ऋषिकेश में भू माफियाओं की कु दृष्टि आश्रमो ओर धर्शालाओं की सम्पत्ति पर लगी हुई है मंहत किशन दास द्वारा लिया गया निर्णय समझदारी भरा निर्णय है।

इस अवसर पर महामंण्लेशर डा0 रामेश्वर दास ने कहा आश्रमो की व्यवस्था समाज की भलाई के लिए बनाई गई है उन्हें विश्वास है कि मंहत किशन दास की तरह नवनुक्त मंहत प्रेम नारायण दास भी घनश्याम भवन का नाम आपने भक्तों की सेवा कर प्रसिद्धि की ओर ले जायेंगे।

इस अवसर पर भी मंहत गणेश दास, रेवती दास, एड0 वीरेंद्र तिवारी, मंहत अब बिहारी दास, मंहत सरजू दास, मंहत राजेन्द्र दास, मंहत करूणा दास, मंहत सूरज दास, मंहत निर्मल दास, मंहत रमेश्वर दास, मंहत दामोदर दास, मंहत कन्हैया दास, कोतवाल धर्मदास, राघव दास, मंहत शम्भू दास, गुलशन शर्मा, मंहत माता रंजना दासी मंहाम्णलैशर मंहत श्याम दास राम मंदिर भोपतवाला पीठाधीश्वर मंहत राम दास महाराज मंहत सीता शरण दास मंहत सीता राम दास महाराज मंहत गोपाल दास महाराज, आदि मंहतो ने उतराधिकारी मंहताई के कार्यक्रम में भाग लिया!

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *