
*
गोवर्धन पूजा की हार्दिक मंगलकामनाएँ*

*_गोवर्धन पूजा केवल एक पर्व नहीं, अपितु प्रकृति, गौमाता, धरती और समस्त जीव-जगत के प्रति हमारी कृतज्ञता प्रकट करने का पावन अवसर है।_*
*_भगवान श्रीकृष्ण ने जब इन्द्र के अहंकार को विनम्रता का पाठ पढ़ाते हुए अपनी कनिष्ठिका पर गोवर्धन पर्वत धारण कर सम्पूर्ण गोकुलवासियों की रक्षा की, तब संसार को यह संदेश दिया कि प्रकृति का सम्मान, गौवंश का संरक्षण और सामूहिक कल्याण ही सच्ची समृद्धि के आधार हैं_।*
गोवर्धन महाराज की स्तुति में कहा गया है—
*गोवर्धन धराधार गोकुलत्राणकारक।* *विष्णुबाहुकृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रदो भव॥*
*अर्थात् हे गोवर्धन महाराज! आप गौवंश के संवर्धक, धरती के आधार और गोकुल की रक्षा करने वाले हैं। भगवान श्रीकृष्ण की पावन भुजा का आश्रय प्राप्त करने वाले प्रभु! हम पर ऐसी कृपा करें कि हमारे जीवन में गौधन, अन्न-धन, सुख-समृद्धि और लोकमंगल की कभी कमी न रहे।*
गोमाता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए हम प्रार्थना करते हैं:-
*या लक्ष्मीर्लोकपालानां धेनुरूपेण संस्थिता। घृतं वहति यज्ञार्थे मम पापं व्यपोहतु॥*
अर्थात् *_जो दिव्य लक्ष्मी गौमाता के स्वरूप में समस्त लोकों का कल्याण करती हैं और यज्ञादि सत्कर्मों के लिए अमृततुल्य घृत प्रदान करती हैं, वे गौमाता हमारे जीवन को पवित्र करें और हमारे समस्त दोषों का निवारण करें_।*
गोवर्धन पूजा हमें तीन अनमोल जीवन-संदेश देती है:-
*धरती का सम्मान करें, क्योंकि प्रकृति है तो जीवन है।*
*गौमाता की सेवा और संरक्षण करें, क्योंकि गौवंश हमारी संस्कृति, कृषि और समृद्धि का आधार रहा है।*
*अहंकार त्यागकर प्रेम, सहयोग और परोपकार का मार्ग अपनाएँ, क्योंकि सच्ची शक्ति दूसरों की रक्षा और कल्याण करने में है।*
आइए, इस पावन अवसर पर हम केवल अपने परिवार की समृद्धि ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के सुख, प्रकृति की सुरक्षा, गौवंश के संवर्धन और प्रत्येक प्राणी के कल्याण का भी संकल्प लें।
*श्री गोवर्धन महाराज हम सभी के जीवन में सुख, शान्ति, आरोग्य, अन्न-धन और सद्भावना का संवर्धन करें,सभी के घर-आँगन में सुख-समृद्धि, परिवार में प्रेम, जीवन में आरोग्य और हृदय में सेवा एवं करुणा का भाव सदैव बना रहे।*
