मकर संक्रांति पर भाजपा महानगर का भव्य हवन एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम संपन्न।

देहरादून। आज दिनांक 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा एक भव्य हवन एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सेवा भाव से परिपूर्ण यह आयोजन था।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन से हुई। हवन के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति, प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की गई। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो सकारात्मक ऊर्जा, नई शुरुआत और समाज को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने वाला संगठन है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति, परंपरा और परिश्रम के महत्व का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

राजपुर विधायक श्री खजान दास ने कार्यक्रम को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि खिचड़ी वितरण जैसे आयोजन जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व समाज को जोड़ने वाला पर्व है और भाजपा द्वारा इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से जनमानस के साथ संगठन का भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होता है।

पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। मकर संक्रांति के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भाव का भी सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम में महामंत्री संगठन भाजपा अजेय कुमार महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट दर्जाधारी मंत्री श्याम अग्रवाल भगवत प्रसाद मकवाना नेहा शर्मा सुनील शर्मा विजेंद्र थपलियाल राजेंद्र सिंह ढिल्लों सुनील शर्मा बिजेंदर थपलियाल मोहित शर्मा जगदीश सेमवाल अक्षत जैन बबलू बंसल संकेत नौटियाल समीर दोवाल ओम कक्कड़ आशीष शर्मा सुमित पुंडीर सुमन सिंह, हिमानी वैष्णव, नेहा शर्मा, बबली चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *