*जीएसटी अपील अधिकरण (GSTAT) देहरादून बेंच के सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण किया*

– जीएसटी अपील अधिकरण (GSTAT) CGST एवं SGST दोनों की राजस्व सुरक्षा करता है

– जीएसटी अपील अधिकरण (GSTAT) के सदस्यों द्वारा प्रिसिंपल बेंच के साथ एक वेबिनॉर का आयोजन हुआ

– GSTAT विरोधी व्याख्याओं को रोककर कर प्रशासन में एकरूपता एवं पारदर्शिता लाता है तथा कर, ब्याज, जुर्माने के उचित बंटवारे को सुनिश्चित करता है

बुधवार को जीएसटी अपील अधिकरण – GSTAT की देहरादून बेंच पूर्ण रूप से कार्यरत हुई। बेंच के सदस्य श्री आनंद शाह, सदस्य (तकनीकी – केंद्रीय), श्री राजेश जैन, सदस्य (न्यायिक), तथा श्री नरेश कत्याल, सदस्य (न्यायिक) ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। इस मौके पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर आयुक्तालय, देहरादून तथा राज्य जीएसटी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जीएसटी अपील अधिकरण (GSTAT) के सदस्यों द्वारा प्रिसिंपल बेंच के साथ एक वेबिनॉर का भी आयोजन हुआ।

यह कदम जीएसटी व्यवस्था में विवाद समाधान की प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जीएसटी अपील अधिकरण (GSTAT) CGST एवं SGST दोनों की राजस्व सुरक्षा करता है तथा जीएसटी में निष्पक्ष, संतुलित विवाद समाधान प्रदान करता है। सहकारी संघवाद पर आधारित इसकी संरचना में न्यायिक एवं केंद्र-राज्य तकनीकी सदस्य शामिल हैं, जो दोनों पक्षों के हितों की समान रक्षा सुनिश्चित करते हैं।

GSTAT विरोधी व्याख्याओं को रोककर कर प्रशासन में एकरूपता एवं पारदर्शिता लाता है तथा कर, ब्याज, जुर्माने के उचित बंटवारे को सुनिश्चित करता है। देहरादून बेंच के शुरू होने से उत्तराखंड एवं आसपास के करदाताओं को तेज, निष्पक्ष अपील समाधान मिलेगा। यह जीएसटी परिषद एवं वित्त मंत्रालय की देशव्यापी बेंच सक्रिय करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *