सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में न हो -भगवत प्रसाद मकवाना

संविदा में लगे सफाई कर्मचारियों को नियमित करने के दिए निर्देश

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए -भगवत प्रसाद मकवाना

सफाई कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को तत्काल नियुक्त किया जाए

सफाई कर्मचारियों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचलित योजनाओं के लाभ हर हाल में उपलब्ध कराया जाए – भगवत प्रसाद मकवाना

हरिद्वार।  माo उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना न आज जनपद भ्रमण पर पहुंचे तथा सफाई कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सफाई कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद सभागार, लक्सर में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की समीक्षा करते हुए माo उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड भगवत प्रसाद मकवान ने नगर पालिका नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पर्यावरण मित्रों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का उन्हें हर हाल में लाभ पहुंचना सुनाश्चित करे ,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए ।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि सफाई कर्मचारियों का किसी भी तरह से कोई उत्पीड़न न किया जाए तथा सभी कार्मिकों को समय से उनका वेतन का भुगतान किया जाए एवं जो कार्मिक विगत 10 वर्षों से संविदा के माध्यम से कार्य कर रहे है,उन्हें तत्काल नियमित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जो भी कार्मिक आउटसोर्स के माध्यम से रखे गए है उन्हें संविदा एवं पीआरडी के माध्यम से रखा जाए तथा सभी को सम्मान कार्य सम्मान वेतन उपलब्ध कराया जाए।
समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि पर्यावरण मित्रो द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से लोन के लिए जो आवेदन किया गया था उसमें केवल 36 लोगों को ही लोन उपलब्ध कराया गया तथा 85 आवेदन पत्र बैंक में ही लंबित पड़े है,जिस पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों को एक सप्ताह के भीतर बैंकों से समन्वय करते हुए आवश्यक कारवाही करते हुए पर्यावरण मित्रो को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने यह भी नि दिए है कि सफाई कर्मचारियों को जो भी वर्दी एवं सफाई उपकरण दिए जाते है उन्हें नियमानुसार सभी को उपलब्ध कराए जाए तथा मृतक आश्रितों को 15 दिन के भीतर नियुक्त कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड नहीं बनाए गए है उनके लिए शिविर आयोजित किए जाए तथा समय समय पर सभी सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परिक्षण करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम सिंह,सुरेश चंद्र, ईओ नगर पालिका मोहम्मद कामिल, सुल्तानपुर नगर पंचायत ईओ प्रियंका ध्यानी सहित सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी,सफाई यूनियन के अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *